विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर खीरी में गैस गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर चोर उठा ले गए 108 LPG सिलिंडर, 98 थे भरे

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Sat, 04 Apr 2026 03:26 PM (IST)

LPG Cylinders Theft: चोर और बदमाश की प्राथमिकता में अब मूल्यवान वस्तुओं के साथ एलपीजी सिलिंडर भी हैं।

गोदाम की टूटी दीवार दिखाते गैस एजेंसी के मालिक

गोदाम की टूटी दीवार दिखाते गैस एजेंसी के मालिक

HighLights

  1. वर्ष 2017 में भी इसी एजेंसी से चोरी हुए थे 35 एलपीजी सिलिंडर, अभी तक मिले नहीं

  2. चोर और बदमाश की प्राथमिकता में अब मूल्यवान वस्तुओं के साथ एलपीजी सिलिंडर भी

जागरण संवाददाता, लखीमपुर खीरी। पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध के कारण पेट्रो पदार्थों की किल्लत के बीच एलपीजी सिलिंडर काफी मूल्यवान होते जा रहे हैं। चोर और बदमाश की प्राथमिकता में अब मूल्यवान वस्तुओं के साथ एलपीजी सिलिंडर भी हैं। जगह-जगह से एलपीजी सिलिंडर की चोरी होने की सूचनाएं भी जोरों पर हैं।

ताजा प्रकरण लखीमपुर खीरी जिले से है। यहां के पलियाकलां की करुणा गैस एजेंसी के गोदाम से 98 भरे सहित 108 एलपीजी सिलिंडर चोरी हो गए हैं। एजेंसी के मकनपुर रोड पर गोदाम के गेट के पास दीवार काटकर चोर 108 गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए।चोरी गए सिलिंडरों में 98 भरे हुए और दस खाली एसपीजी सिलिंडर थे। एजेंसी स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तमाम दावों के बाद भी LPG Cylinders की किल्लत, लोग खरीद रहे इंडक्शन कुकर व कोयला

इससे पहले वर्ष 2017 में भी इस एजेंसी से 35 सिलिंडर चोरी हुए थे। उस समय भी मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस सिलिंडर बरामद नही कर सकी थी। 108 एलपीजी सिलिंडर चोरी होने से एजेंसी स्वामी को करीब तीन लाख रुपये की चपत लग गई है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में काफी गहराता जा रहा LPG सिलिंडर का संकट, भट्ठियों पर बनाया जा रहा पार्टियों का भोजन