विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में काफी गहराता जा रहा LPG सिलिंडर का संकट, भट्ठियों पर बनाया जा रहा पार्टियों का भोजन

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Thu, 12 Mar 2026 03:52 PM (IST)

LPG Cylinder Crisis: वैवाहिक समारोह में भोजन अब कोयले और लकड़ी की भट्ठियों पर बनाए जा रहे हैं। कई मोहल्लों ...और पढ़ें

वैवाहिक समारोह में भोजन अब कोयले और लकड़ी की भट्ठियों पर बनाए जा रहे

वैवाहिक समारोह में भोजन अब कोयले और लकड़ी की भट्ठियों पर बनाए जा रहे

HighLights

  1. व्यावसायिक सिलेंडरों की सप्लाई पर लगी सरकारी रोक

  2. समाजवादी पार्टी ने हजरतगंज चौराहे पर किया प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच शुरू के कारण क्रूड तेल की कमी को पूरा करने का भले ही प्रयास हो रहा है, लेकिन एलपीजी सिलिंडर का संकट काफी गहराता रहा है। उधर एलपीजी सिलिंडरों की लगातार बढ़ रही किल्लत के विरोध में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को लखनऊ के हजरतगंज चौराहा पर प्रदर्शन किया।

व्यावसायिक सिलेंडरों पर रोक के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं की बुकिंग के बाद भी सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। व्यावसायिक सिलेंडरों पर रोक के कारण लोगों के घरों पर वैवाहिक समारोह में भोजन अब कोयले और लकड़ी की भट्ठियों पर बनाए जा रहे हैं। कई मोहल्लों में छोटी चाय की दुकानें तो बंद होती जा रही हैं। जिन डेयरी वालों के पास गांव में व्यवस्था है, वहां पर तो लकड़ी के चूल्हे से ही काम चला रहे हैं।

सामान्य दिनों में चौबीस घंटे के भीतर एजेंसी से सिलेंडर की डिलीवरी हो जाती है, लेकिन मौजूदा समय में 48 से 72 घंटे बाद भी नहीं पहुंच रहे हैं। इसी कारण लोगों की परेशानी काफी बढ़ती जा रही है। व्यावसायिक सिलेंडरों पर रोक के बावजूद भी घरेलू उपभोक्ताओं की बुकिंग के बाद भी सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

अधिकांश इलाकों में एजेंसियों के बाहर उपभोक्ता सिलेंडर के लिए कतारों में देखे गए। लखनऊ में प्रतिदिन 50 हजार से अधिक सिलेंडरों की डिमांड रहती है। उपभोक्तओं की शिकायत है कि बुकिंग भी नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई संचालक कालाबाजारी कर रहे हैं। एजेंसी संचालकों का कहना है कि संकट के कारण डिमांड के अनुरूप डिपो से गैस नहीं मिल पा रही है जिससे देरी हो रही है।

लखनऊ में सपा का प्रदर्शन

एलपीजी की बढ़ रही किल्लत के विरोध में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को लखनऊ के हजरतगंज चौराहा पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डेन छोड़ा। इसके साथ ही कैंट क्षेत्र में भी नाले से गैस बनाने का प्रतीकात्मक विरोध किया गया।