विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर में लैब्राडोर के खतरनाक तेवर देख दुम दबाकर भागा तेंदुआ, मालिक की सुरक्षा का निभाया फर्ज, Video Viral

Published: Sun, 01 Nov 2026 03:17 PM (IST)

Labrador Vs Leopard in Lakhimpur: लखीमपुर खीरी के बेलराया रेंज के मंझरा पूरब गांव के गुर साहब सिंह के घर ...और पढ़ें

HighLights

  1. लखीमपुर में लगातार बढ़ रहा तेदुओं का कुनबा, वन विभाग भी जगह-जगह लगा रहा पिंजरा

  2. जंगलों के लगातार सिमटने से आबादी में बढ़ रही वन्य जीवों की आमद

  3. तेंदुआ के सामने डट गया लैब्राडोर, भौंककर ही खदेड़ दिया

  4. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

डिजिटल डेस्क, लखीमपुर। उत्तर प्रदेश में तराई क्षेत्र लखीमपुर में लगातार सिमटते जंगलों के कारण अब वन्य जीवों की आबादी में पहुंच आसान होती जा रही है। इसके कारण वन विभाग की टीमों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो रही है।

इसी बीच एक वफादार लैब्राडोर ने लखीमपुर खीरी में अपने मालिक को सुरक्षित कर फर्ज निभाया। उसने घर में घुस रहे तेंदुआ को ऐसा खदेड़ा कि जंगल के शेर को दुम दबाकर भागना पड़ा। लखीमपुर खीरी के बेलराया रेंज के मंझरा पूरब गांव के गुर साहब सिंह के घर के अहाते में शुक्रवार देर रात एक तेंदुआ घुस गया। इसके बाद उनका पालतू लैब्राडोर एक्शन में आ गया।

गांव में तेंदुआ और लैब्राडोर कुत्ते का आमना-सामना हो गया। घर के प्रांगण में अचानक घुसे तेंदुआ के सामने लैब्राडोर कुत्ता डटकर खड़ा हो गया। उसने जोर-जोर से भौंकते हुए तेंदुआ का मुकाबला किया। कुत्ते के आक्रामक तेवर देखकर तेंदुआ भी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका और उल्टे पांव लौट गया।

तेंदुआ घर के प्रांगण में पहुंच गया था। इस दौरान लैब्राडोर की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद कुत्ता बिना पीछे हटे तेंदुआ के सामने डट गया और लगातार भौंककर उसे चुनौती देने लगा। कुछ देर तक दोनों आमने-सामने रहे। आखिरकार कुत्ते के तेवर देखकर तेंदुआ को वहां से लौटना पड़ा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया और जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर में बकरी के लालच में पिंजड़े में फंसा आदमखोर तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

यह भी पढ़ें- लखीमपुर के चंदन चौकी मार्ग पर चहलकदमी करता दिखा बाघ, दस मिनट ट्रैफिक रोका और फिर गया जंगल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।