लखीमपुर के चंदन चौकी मार्ग पर चहलकदमी करता दिखा बाघ, दस मिनट ट्रैफिक रोका और फिर गया जंगल
Tiger on Road: करीब दस मिनट तक टहलने के बाद बाघ झाड़ियों के बीच जंगल में चला गया। इस बीच ...और पढ़ें
HighLights
रेलवे क्रासिंग से एक किलोमीटर आगे जाने पर सूरमा डगरा के पास दिखा बाघ
कार से जा रहे दो युवकों को रोकना पड़ा अपना वाहन
संवाद सूत्र, लखीमपुर : दुघवा क्षेत्र में पलिया से चंदनचौकी के पास शनिवार शाम को कार सवार युवकों को सड़क पर चहलकदमी करते बाघ दिखा। बाघ को देखकर आरिफ ने वाहन को रोक लिया।
पलिया से वापस आ रहे कार सवार आरिफ और इश्तियाक को सड़क पर विचरण करता एक बाघ नजर आया। इन लोगों ने कार को रोककर करीब दस मिनट बाद बाघ का दीदार किया। इसके बाद बाघ रोड पटरी पर उगी झाड़ियां में जाकर अंधेरे में गुम हो गया। इन लोगों ने बाघ का वीडियो भी बनाया।
वाहन चालक आरिफ के मुताबिक पलिया से वापसी करते समय रात में रेलवे क्रासिंग से एक किलोमीटर आगे जाने पर सूरमा डगरा के पास रोड के किनारे सड़क पर एक बाघ विचरण कर रहा था। जैसे ही आरिफ की नजर बाघ पर पड़ी उसने तुरंत वाहन को रोक लिया और बाघ के जाने का इंतजार करने लगा। करीब दस मिनट तक टहलने के बाद बाघ झाड़ियों के बीच जंगल में चला गया। इस बीच कार की रोशनी में चालक आरिफ ने बाघ का वीडियो भी बनाया।