खीरी हिंसा के गवाह ने सुरक्षा लौटाने की मांग की, पुलिसकर्मी पर धमकी का आरोप
खीरी हिंसा के गवाह पवन कश्यप ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर नशे में गाली-गलौज और जान से मारने की ...और पढ़ें

HighLights
गवाह पवन कश्यप ने सुरक्षाकर्मी पर धमकी का आरोप लगाया।
नशे में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।
पवन ने अपनी सुरक्षा वापस लेने की मांग की।
संवादसूत्र, जागरण, लखीमपुर। खीरी हिंसा के गवाह पवन कश्यप ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर नशे में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा वापस लेने की मांग की है। इस संबंध में एसपी को संबोधित शिकायती पत्र कोतवाली प्रभारी को सौंपा गया।
पवन के अनुसार, गत दिवस हरिद्वार से लौटते समय सुरक्षाकर्मी रवि कुमार से उनका विवाद हुआ। आरोप है कि शाम को शराब पीकर आए सुरक्षाकर्मी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया।
पवन का कहना है कि दो माह में छह बार सुरक्षाकर्मी बदले गए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर उनका भरोसा उठ गया है। एसपी डा. ख्याति गर्ग ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पवन का असंतोष भ्रामक है। उन्हें पूर्णकालिक सशस्त्र सुरक्षा उपलब्ध है। आरक्षी सतीश कुमार 26 मार्च 2023 से 21 अगस्त 2026 तक तैनात रहे।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर में शारदा नदी में डूबने से किसान की मौत, दूसरे की तलाश जारी
उनके हटने के बाद पुलिस लाइन से रोस्टरवार सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। फिलहाल सिपाही हेमेंद्र सिंह तैनात हैं और घर पर सुरक्षा गारद भी लगी है। एसपी ने सुरक्षा में कमी संबंधी शिकायतों को निराधार बताया। सुरक्षा में तैनात सिपाहियों का कहना है कि पवन उन पर निजी घरेलू काम करने का दबाव बनाते हैं और मना करने पर शिकायत करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।