लखीमपुर में शारदा नदी में डूबने से किसान की मौत, दूसरे की तलाश जारी
लखीमपुर के शारदानगर में शारदा नदी पार करते समय एक किसान राकेश डूब गया, जबकि उसका साथी अमरपाल तैरकर बाहर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
शारदा नदी पार करते समय एक किसान राकेश डूबा।
साथी अमरपाल तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।
पुलिस और गोताखोर राकेश के शव की तलाश में जुटे।
संवादसूत्र, महेवागंज (लखीमपुर)। शारदानगर के मूलचन्द्र पुरवा निवासी अमरपाल (45) और राकेश (48) शुक्रवार सुबह करीब दस बजे खेत देखने नदी पार कर रहे थे। बीच नदी में पानी अधिक होने के कारण दोनों डूबने लगे। अमरपाल तैरकर बाहर निकल आया, जबकि राकेश नदी में डूब गया।
अमरपाल के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से राकेश की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
शारदानगर एसएचओ ब्रज मोहन सैनी ने बताया कि नदी में दो लोग डूब रहे थे। अमरपाल को बचा लिया गया है और राकेश की तलाश जारी है।