गन्ना किसानों का इंतजार खत्म, लखीमपुर में 10 नवंबर से चल सकती है कुम्भी चीनी मिल
लखीमपुर की बलरामपुर ग्रुप की कुम्भी चीनी मिल का पेराई सत्र 10 नवंबर से शुरू होने की संभावना है। मिल ...और पढ़ें
-1794031863294_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
कुम्भी चीनी मिल का पेराई सत्र 10 नवंबर से शुरू होगा।
किसानों से ताजा और स्वच्छ गन्ना आपूर्ति करने की अपील।
गन्ना कोल्हू व क्रेशरों पर कम दाम में न बेचें।
अमीरनगर (लखीमपुर)। गन्ना किसानों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बलरामपुर ग्रुप की कुम्भी चीनी मिल का पेराई सत्र 2026-27 आगामी दस नवंबर से शुरू होने की संभावना है। मिल के इकाई प्रमुख डॉ. सुनील कुमार यादव ने बताया कि मिल संचालन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
गन्ना तौल केंद्र स्थापित करने का काम भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने किसानों से ताजा और स्वच्छ गन्ना आपूर्ति करने की अपील की। साथ ही कहा कि मिल चालू होने तक धैर्य बनाए रखें और गन्ना कोल्हू व क्रेशरों पर कम दाम में न बेचें। स्थानीय मिल को गन्ना देने से बेसिक कोटा बढ़ेगा और निर्धारित मूल्य का लाभ मिलेगा।