दुधवा सफारी में स्मार्टफोन प्रतिबंध से बाघों की तस्वीरें हुईं दुर्लभ, सोशल मीडिया से गायब हुईं तस्वीरें
दुधवा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान स्मार्टफोन पर प्रतिबंध से बाघों की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया से गायब हो गई हैं।

दुधवा के किशनपुर में बीते सत्र में बाघ परिवार का दीदार करते पर्यटक। फाइल फोटो जागरण
HighLights
दुधवा सफारी में स्मार्टफोन प्रतिबंध से बाघों की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया से गायब।
प्रचार घटने से दुधवा पर्यटन पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका।
यह प्रतिबंध उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर लगाया गया है।
जागरण संवाददाता, लखीमपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान स्मार्टफोन ले जाने पर प्रतिबंध का असर पर्यटन के प्रचार-प्रसार पर भी दिखने लगा है। जंगल में बाघों की साइटिंग के बावजूद उनकी तस्वीरें और वीडियो पहले की तरह इंटरनेट मीडिया पर साझा नहीं हो पा रहे हैं। आशंका है कि आने वाले समय में इसका असर पर्यटकों की संख्या पर पड़ सकता है।
इंटरनेट मीडिया से मिलता था दुधवा को प्रचार
बीते पर्यटन सत्र में दुधवा में बाघों की साइटिंग अच्छी रही थी। सफारी के दौरान बाघ दिखने पर पर्यटक, जिप्सी चालक और गाइड तस्वीरों व वीडियो के जरिए अपना अनुभव साझा करते थे। इससे दुधवा की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों को देखने की संभावनाओं का प्रचार होता था। तस्वीरें देखकर दूसरे पर्यटक भी यहां आने के लिए प्रेरित होते थे।
पर्यटकों की संख्या पर पड़ सकता है असर
वर्तमान सत्र में जंगल सफारी के दौरान स्मार्टफोन ले जाने पर रोक है। जिप्सी चालकों और गाइडों के लिए यह प्रतिबंध पूर्ण है। पर्यटन पर इसका कितना असर पड़ा है, इसका आकलन अभी नहीं हुआ है। हालांकि, लंबे समय में प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। बाघों और अन्य वन्यजीवों की तस्वीरें सामने न आने से पर्यटकों की संख्या घट सकती है।
प्रचार घटा तो कमाई भी हो सकती है प्रभावित
दुधवा का पर्यटन काफी हद तक वन्यजीवों के दीदार और पर्यटकों के अनुभव पर निर्भर है। इंटरनेट मीडिया पर बाघों की तस्वीरें दूसरे सैलानियों को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाती हैं। प्रचार कमजोर पड़ने पर भविष्य में पर्यटकों की आमद और पार्क की आय, दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
फोन पर रोक उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर लगाई गई है। इसका असर पड़ सकता है, लेकिन अभी आकलन नहीं किया गया है। फिलहाल पार्क में पर्यटक आ रहे हैं। प्रतिबंध का असर लंबी अवधि में पता चलेगा।
-एच राजा मोहन, एफडी, दुधवा
यह भी पढ़ें- लखीमपुर में हाईवे पर अपराध और सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, एनएच-30 की हर गतिविधि पर रहेगी कैमरों की नजर
यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकेगा भारत का नाम, स्वीडन में बर्फ से कलाकृति उकेरेंगे लखीमपुर के रजनीश वर्मा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।