विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकेगा भारत का नाम, स्वीडन में बर्फ से कलाकृति उकेरेंगे लखीमपुर के रजनीश वर्मा

Published: Sun, 22 Nov 2026 09:28 AM (IST)

गोला गोकर्णनाथ के कलाकार रजनीश वर्मा का चयन स्वीडन के विश्वप्रसिद्ध आइसहोटल के 37वें संस्करण के निर्माण के लिए हुआ है। वह मध्य प्रदेश के सुनील कुमार कुशवाहा के साथ मिलकर 'द फ्रोजन हेरिटेज' कलाकृति के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय कला का प्रतिनिधित्व करेंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोला के कलाकार रजनीश वर्मा का आइसहोटल स्वीडन के लिए चयन।

  2. अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय कला और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  3. 'द फ्रोजन हेरिटेज' कलाकृति 12 विशेष आर्ट सुइट्स में शामिल।

संवादसूत्र, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर)। शहर निवासी कलाकार रजनीश वर्मा का चयन स्वीडन के विश्वप्रसिद्ध आइसहोटल के 37वें संस्करण के निर्माण के लिए हुआ है। वह मध्य प्रदेश के कलाकार सुनील कुमार कुशवाहा के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय कला और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों की संयुक्त कलाकृति ‘द फ्रोजन हेरिटेज’ आइसहोटल के 12 विशेष आर्ट सुइट्स में शामिल होगी।

स्वीडन के युकासयार्वी में आयोजित होने वाले इस आयोजन के लिए 13 देशों के 33 कलाकारों का चयन किया गया है। दोनों भारतीय कलाकार नवंबर के अंतिम सप्ताह में स्वीडन पहुंचकर प्राकृतिक बर्फ और स्नाइस से दो सप्ताह तक कलाकृतियों का निर्माण करेंगे। आइसहोटल का उद्घाटन 11 दिसंबर को होगा। रजनीश वर्मा की इस उपलब्धि से गोला सहित जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय कला जगत में रोशन हुआ है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर में हाईवे पर अपराध और सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, एनएच-30 की हर गतिविधि पर रहेगी कैमरों की नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।