Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवाहिता की हत्या कर शव गाड़ी में रखकर सुसुरालवाले फरार, छह आरोपियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 03:33 PM (IST)

    लखीमपुर खीरी के सजनिया गाँव में ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी और शव को गाड़ी में रखकर फरार हो गए। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग की जा रही थी और मारपीट की जा रही थी।

    Hero Image
    ग्राम सजनिया में मृतका के परिवारजनों को समझाते सीओ अरुण कुमार सिंह। जागरण

    संवाद सूत्र, मोहम्मदी (लखीमपुर)। क्षेत्र के ग्राम सजनिया में ससुरालवाले विवाहिता की हत्या कर शव चार पहिया वाहन में रखकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में छह आरोपितों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार को अंतिम संस्कार करने के लिए समझाया गया है। इसके लिए वह तैयार हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्राम टाह खुर्द कला थाना खुटार जिला शाहजहांपुर निवासी शेर सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बहन ऐन्सी देवी की शादी सनोज कुमार पुत्र राम सहाय निवासी ग्राम सहजनिया के साथ करीब 10 माह पूर्व की थी। जिसमे लगभग 10 लाख रूपये खर्च किए थे, लेकिन जब से शादी हुई है तब से सनोज कुमार रोजाना ऐन्सी देवी से तीन लाख रुपये की मांग करता था। जिसके प्रति उसकी बहन ने असमर्थता जताई तो उक्त सनोज कुमार, उसको मारता पीटता था और काफी समझाने के बाद भी उक्त सनोज कुमार ने किसी की न मानी और मारपीट करता रहा। जबकि ऐन्सी देवी तीन माह गर्भ से थी।

    आरोप है कि 17 सितंबर को सनोज कुमार और जेठ मनोज कुमार, जेठानी छाया देवी, देवर पिन्टू, ननद संगीता देवी व सनोज कुमार की माता आदि सभी लोगों ने एक साथ एक राय होकर उसकी बहन ऐन्सी देवी को जान से मार दिया। उक्त लोग उसकी बहन ऐन्सी देवी के शव को एक चार पहिया वाहन में अपने घर के बाहर छोड़कर भाग गए और पीडित को उक्त सनोज कुमार ने फोन पर बताया कि ऐन्सी देवी की तबियत खराब है तथा उसे इलाज के लिए खुटार ले जा रहे हैं।

    पीडित जब खुटार पहुंचा तब सभी आरोपित वहां नहीं थे। तब वह अपनी बहन की ससुराल गया। वहां पर उसको गाड़ी में अपनी बहन का शव मिला। उक्त लोग तब से कहीं फरार हैं। वहीं परिवारजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और कहा कि जब तक सभी आरोपित गिरफ्तार नहीं किए जाएंगे। तब तक अंतिम संस्कार नही करेंगे। सूचना पर पहुंची पुलिस परिवारजनों को अंतिम संस्कार कराने के लिए काफी प्रयास करने मे जुटी हुई थी। पुलिस ने मामले में छह आरोपितों के विरुद्ध दहेज हत्या सहित तमाम धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।