लखीमपुर में तेंदुए का आतंक! एक हफ्ते से शिकार कर रहा; वन विभाग ने पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
Lakhimpur Kheri News | UP Latest News | लखीमपुर खीरी के गनेशपुर करनपुर और हरिहरपुर में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। तेंदुआ लगातार पालतू जानवरों का शिकार कर रहा है जिससे लोगों में दहशत है। वन विभाग ने ग्राम प्रधान की सूचना पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है जिससे ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली है।

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। गनेशपुर, करनपुर और हरिहरपुर गांव के पास एक हफ्ते से तेंदुआ देखा जा रहा है। जो आए दिन जानवरो का शिकार कर रहा था। ग्राम प्रधान संदीप वर्मा के प्रयास से वन विभाग ने पिंजड़ा लगाया है।
शारदा नगर वन क्षेत्र के गांव करनपुर, गनेशपुर और हरिहरपुर समेत आसपास के कई गांव के पास एक हफ्ते से तेंदुआ देखा जा रहा है। इतने दिनों में तेंदुए ने कुत्ता, बकरी जिसने कई जानवरों का शिकार भी किया है।
वही मंगलवार को रामचेला के घर से एक बकरी को उठा ले गया था। जिसमें रामचेला की माता बाल बाल बच गई थी। वहीं दूसरे दिन फिर उनके घर तेदुए देर रात को हमला किया। जिसमें वहां रखी जाली और पल्ली फाड़ दी।
वह जब तक तेदुआ बकरी तक पहुंचता कि घर वाले जाग गए शोर मचाने लगे और आसपास के लोग आ गए। ज़ब तक बकरी को शिकार बनाता शोर शराब होने लगा शोर सुनकर तेदुआ भाग गया।
ग्राम प्रधान संदीप वर्मा ने वन विभाग को सूचना दी और तेंदुए को पकड़ने की के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को पहुंचकर जिस लोकेशन पर घटनाएं हुई है वहां पर पिंजरा लगा दिया है। तेंदुआ के लगातार हमले से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।