Nepal Protest: Gen Z आंदोलन के बाद धनगढी में सामान्य हो रहा जनजीवन, बाजार खुले व निजी वाहन भी चले
नेपाल के धनगढ़ी में कर्फ्यू में ढील दी गई है जिससे जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। सेना ने मालवाहक और निजी वाहनों के संचालन की अनुमति दे दी है। लोग जरूरी सामान खरीद पा रहे हैं। काठमांडू में सरकार बनने से राजनीतिक शांति की उम्मीद है। पेट्रोल-डीजल के लिए भीड़ लग रही है। सेना तैनात है और भागे हुए कैदियों को पकड़ने का अभियान चल रहा है।

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत की राजधानी धनगढी में कफर््यू अभी जारी है पर माहौल शांत रहने पर सेना ने मालवाहक वाहनों के साथ निजी वाहनों के संचालन की अनुमति दे दी है। जिससे शनिवार को शहर में निजी दोपहिया व चार पहिया वाहन चलने लगे हैं।
कफर््यू में छह से आठ घंटे की ढील मिलने से आम नागरिकों का जीवन सरल होने लगा है। कफर््यू में ढील के दौरान लोग अब आसानी से सब्जी व अन्य जरुरी सामान खरीद पा रहे हैं। उधर देश की राजधानी काठमांडू में अंतरिम सरकार का गठन हो जाने के बाद यहां भी राजनीतिक शांति की संभावना काफी बढ़ गई है।
कर्फ्यू में कुछ घंटों की मिलने वाली छूट के समय सबसे ज्यादा पेट्रोल व डीजल के लिए भीड़ जुटती है। शनिवार को बाजार भी काफी हद तक खुले पर अभी बीड़ नहीं है। चाय व खाने पीने के होटल भी खुल गए हैैं जिससे बाहर से आने वाले लोगों को खाने पीने की सुविधा हो गई है।
जेनजी आंदोलन के बाद सोमवार को बिगड़े हुए हालात के पश्चात अब धनगढी शहर व आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। शांति व सुरक्षा कायम रखने के लिए नेपाली सेना अभी भी तैनात है और बराबर गश्त कर रही है।
सेना की गाडिय़ा बराबर सभी मार्गो पर आ जा रही है जिससे लोगों में भय बना हुआ है। कैलाली के कस्टम कार्यालय, मुख्यमंत्री निवास, प्रदेश सभा कार्यालय व अन्य सरकारी कार्यालय जो आग से बच गए थे वहां पर सेना को विशेष रुप से तैनात किया गया है। इसके अलावा आसपास क्षेत्रों में भी सुरक्षा के लिए सेना को लगाया गया है।
सेना की सहायता के लिए सशस्त बल व जनपद पुलिस को भी लगा दिया गया है। उधर माहौल शांत होने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी आंदोलन के दौरान आगजनी व लूटपाट के शिकार हुए कार्यालयों में हुई क्षति का आंकलन करने में जुट गए हैैं।
कैलाली जिला कारागार से भागे कैदियों को पकडऩे के लिए भी अभियान शुरू कर दिया गया है। कुछ कैदियों को पकड़ भी लिया गया है। कुछ लोग स्वत: वापस लौट आए हैं और जो फरार हैैं उनको पकडऩे का प्रयास चल रहा है। नेपाल पुलिस ने कैदियों को पकडऩे में भारतीय सशस्त्र सीमा बल से सहयोग मांगा है। तीन कैदी पकड़े भी गए हैैं।
कैलाली जिले में निषेधाज्ञा के साथ साथ कर्फ्यू अभी जारी है। साम सात बजे से सुबह छह बजे तक रात का कफर््यू लगा हुआ है। सुबह सात बजे से 11 बजे तक छूट दी जा रही है और उसके बाद शाम को दो घंटे की छूट दी जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।