Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024 Results Live: यूपी की एक ऐसी सीट जहां पर भाजपा को लगा बड़ा झटका! रुझानों में मोदी सरकार के इस मंत्री को म‍िल रही शि‍कस्‍त

    UP Lok Sabha Election 2024 Result Live News And Update लोकसभा सीटों के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश (UP Lok Sabha Seat) की सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाला राज्य है यही कारण है कि कहा जाता है संसद का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। आज सभी की नजरें उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर हैं।

    By Vinay Saxena Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 04 Jun 2024 11:59 AM (IST)
    Hero Image
    शुरुआती रुझानों में एनडीए और सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है।

    ड‍िजि‍टल डेस्‍क, नई दि‍ल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए और सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी सीट (Lakhimpur Kheri Lok Sabha chunav Result 2024)  पर रुझानों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मोदी सरकार में मंत्री अजय म‍िश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं। पहले नंबर पर समाजवादी पार्टी प्रत्‍याशी उत्कर्ष वर्मा बने हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की लखीमपुर सीट पर मुकाबला आमने-सामने का है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अजय कुमार मिश्र टेनी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भी हैं। इस बार वह तीसरी बार मैदान में हैं तो दूसरी ओर सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा हैं।

    पिछले चार चुनाव से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) यह सीट वापस पाने का प्रयास कर रही है तो दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने यहां पर युवा प्रत्याशी अंशय सिंह कालरा तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।