लखीमपुर खीरी में बाढ़ से प्रभावित फसलों का सर्वे शुरू, एसडीएम ने गांवों का किया निरीक्षण
लखीमपुर खीरी में शारदा नदी की बाढ़ से हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने मझगईं क्षेत्र के गांवों का दौरा किया और लेखपालों को सही सर्वे करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को उचित मुआवजा मिल सके। जिलाधिकारी ने जल्द रिपोर्ट मांगी है। बाढ़ से पलिया तहसील क्षेत्र के गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। शारदा नदी में आई बाढ़ से हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। बाढ़ से प्रभावित फसलों का सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसके लिए लेखपालों को लगाया गया है। इस बावत एसडीएम डा. अवनीश कुमार ने मझगईं क्षेत्र के कई गांवों का निरीक्षण किया।
उन्होंने मौके पर जाकर यह देखा कि राजस्वकर्मी प्रभावित फसलों का सर्वे सही ढंग से कर रहे है या नही। उन्होंने सभी कर्मियों से कहा कि बर्बाद हुई फसलों का सर्वे सही ढंग से करें जिससे प्रभावित किसानों को उसका पर्याप्त मुआवजा मिल सके।
उन्होंने सर्वे के काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। शारदा नदी में आई बाढ़ के पानी से क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक प्रभावित हुए हैं। हजारों एकड़ फसल तबाह हो गई है। बर्बाद हुई फसलों का सर्वे शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Himachal Disaster: हिमाचल के आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे मोदी, PM से पहले केंद्र की दो टीमें पहुंचेंगी
इसके लिए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैैं कि जल्द ही प्रभावित फसलों का सर्वे कर उसकी रिपोर्ट दें जिससे शासन को मुआवजे के लिए प्रस्ताव भेजा जा सके।
एसडीएम ने सभी लेखपालों को अपने क्षेत्र के गांवों का सर्वे कर बाढ़ से नुकसान हुई फसलों का सर्वे कर उसकी रिपोर्ट देने को कहा है और फसलों का सर्वे शुरू भी हो गया है।
एसडीएम डा. अवनीश कुमार ने शनिवार को लेखपालों सहित टीम के अन्य लोगों के साथ मझगई के कई गांवों में पहुंचे और फसलों का निरीक्षण किया तथा अपने सामने उसका सर्वे कराया। इस दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए उन्हें मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
एसडीएम डा. अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार बाढ़ के पानी से किसानों की फसलों के हुए नुकसान का सर्वे टीम द्वारा किया जा रहा है। पलिया तहसील क्षेत्र के थाना मझगई क्षेत्र के गांव बाढ़ से ज्यादा प्रभावित हैैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।