Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election Result 2019- Kheri / Dhaurahra: जानिए कौन जीता-कौन हारा, 2014 की तुलना में किसे मिले कितने वोट

    By Divyansh RastogiEdited By:
    Updated: Fri, 24 May 2019 05:12 PM (IST)

    UP Election Result 2019- Kheri / Dhaurahra खीरी सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी 216769 मतों के अंतर से जीते। धौरहरा संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने खिलाया कमल

    UP Election Result 2019- Kheri / Dhaurahra: जानिए कौन जीता-कौन हारा, 2014 की तुलना में किसे मिले कितने वोट

    लखीमपुर/ धौरहरा। Kheri / Dhaurahra Election Result 2019 : 17वीं लोकसभा चुनाव 2019 का गुरुवार(23 मई) को परिणाम घोषित हुए। खीरी सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी को 5,84,285 वोट पाकर 2,16,769 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई। गठबंधन प्रत्याशी डॉ. पूर्वी वर्मा 3,67,516 मत पाकर दूसरे नंबर पर और कांग्रेस प्रत्याशी जफर अली नकवी 88,588 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी तरफ, धौरहरा संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा को 5,08,385 वोट पाकर 1,56,329 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई। गठबंधन प्रत्याशी अरशद इलियास सिद्दीकी 3,50,056 मत पाकर दूसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद  160689 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे। 

    # लखीमपुर खीरी सीट

    लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर 

    1. जीते: अजय मिश्र टेनी (बीजेपी): 5,84,285 वोट 
    2. डॉ. पूर्वी वर्मा (गठबंधन): 3,67,516 वोट 
    3. जफर अली नकवी (कांग्रेस) : 88,588 वोट 

    लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर 

    1. जीते: अजय मिश्र टेनी (बीजेपी ): 398576 वोट 
    2. अरविंद गिरि(बसपा) : 2,88,304
    3. जफर अली नकवी (कांग्रेस) : 1,83,940

    #धौरहरा संसदीय सीट

    लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर 

    1. जीते: रेखा वर्मा  (बीजेपी): 5,08,385 वोट 
    2. डॉ. अरशद इलियास सिद्दीकी (गठबंधन): 3,50,056 वोट 
    3. जितिन प्रसाद (कांग्रेस) : 1,60,689 वोट 

    लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर 

    1. जीते: रेखा वर्मा(बीजेपी ): 360357 वोट 
    2. दाउद अहमद(बसपा) : 234682 वोट 
    3. आनंद भदौरिया (सपा) : 234032 वोट 
    4. जितिन प्रसाद (कांग्रेस) : 170994 वोट 
    5. जीत का अंतर- 125675

    बेहद धीमी गति से हुई मतगणना
    राजापुर मंडी में शुरू से मतगणना प्रक्रिया बेहद धीमी गति से हुई। प्रदेश के अन्य जिलों में पहला रुझान सवा नौ बजे तक आने लगा था लेकिन खीरी जिले का पहला रुझान करीब साढ़े दस बजे आया। विधानसभा वार हो रही मतगणना में धौरहरा संसदीय सीट की मतगणना में तेजी दिखाई पड़ी। लेकिन खीरी सीट पर मतगणना प्रक्रिया लेट लतीफी की शिकार हुई। खीरी में सबसे ज्यादा पेंच पलिया, गोला और श्रीनगर विधानसभा की मतगणना में फंसता रहा। एक समय ऐसा भी आया कि जब धौरहरा संसदीय सीट के 23 राउंड हो गए तब खीरी सीट की मतगणना 17वें राउंड पर पहुंच पाई। परिणामों को एक्सल शीट सुविधा सॉफ्टवेयर पर फीङ्क्षडग का कार्य भी बेहद धीमा रहा। जिसकी वजह से लेटलतीफी होती रही।

    धौरहरा (प्रमुख प्रत्याशी)

    रेखा वर्मा 

    • पार्टी - भाजपा
    • उम्र - 45 वर्ष 
    • शिक्षा - इंटरमीडिएट 
    • एक बार सांसद
    • प्रोफाइल : रेखा 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए धौरहरा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुनी गई हैं। वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं और अपने प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्‍याशी दाऊद अहमद को 125675 वोटों के अंतर से हरा दिया। रेखा ने कानपुर के शिवराजपुर से इंटरमीडिएट तक शिक्षा हासिल की है। वह एक सितम्बर 2014 से रसायन और उर्वरक संबंधी स्‍थायी समिति, परामर्श दात्री समिति स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की सदस्य हैं।

     जितिन प्रसाद 

    • पार्टी -कांग्रेस
    • उम्र - 42 वर्ष 
    • शिक्षा - बीकाम, एमबीए
    • दो बार सांसद
    • प्रोफाइल : जितिन प्रसाद सबसे पहले 2001 में भारतीय युवा कांग्रेस में सचिव बने थे। उन्होंने 2004 में अपने गृह लोकसभा सीट, शाहजहांपुर से 14वीं लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की। पहली बार जितिन प्रसाद को 2008 में केन्द्रीय राज्य इस्पात मंत्री नियुक्त किया गया। उसके बाद 2009 में वह 15वीं लोकसभा चुनाव लोकसभा धौरहरा से लड़े और जीते भी। वह 2009 से लेकर 2014 तक यूपीए सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में केन्द्रीय राज्यमंत्री रहे। जितिन प्रसाद शाहजहांपुर ,लखीमपुर तथा सीतापुर में काफी लोकप्रिय हैं। वह राहुल गांधी की युवा ब्रिगेड के नामचीन चेहरे रहे हैं। 

    अरशद सिद्दीकी 

    • पार्टी - बसपा
    • उम्र - 63 वर्ष 
    • शिक्षा - इंटरमीडिएट 

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner