विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खास डिवाइस से पता चलेगी नदियों की सेहत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 02 Dec 2018 09:43 PM (IST)

लखीमपुर : लखीमपुर के गौरिया गांव के रहने वाले व उत्तराखंड में बीटेक की पढ़ाई कर रह

खास डिवाइस से पता चलेगी नदियों की सेहत
खास डिवाइस से पता चलेगी नदियों की सेहत

लखीमपुर : लखीमपुर के गौरिया गांव के रहने वाले व उत्तराखंड में बीटेक की पढ़ाई कर रहे युवा वैज्ञानिक मुनीर खान और उनकी टीम ने खास तरह की डिवाइस तैयार की है। नदियों की सेहत बताने वाली इस डिवाइस का पेटेंट कराने के लिए सरकार को पत्र भी भेजा गया है। यह किट उत्तराखंड स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट के प्रो दुर्गेश पंत, युवा वैज्ञानिक मुनीर खान और पंकज अधिकारी की टीम ने तैयार करने में खासी मेहनत की है।

मुनीर खान ने जागरण से खास बातचीत में बताया कि इस किट को नदी के पानी से टच कराते ही नदी में मौजूद प्रदूषण का आसानी से पता लगाया जा सकेगा। नदी का पानी स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक या लाभदायक है, इस स्मार्ट वाटर क्वालिटी डिवाइस से आसानी से पता लगाया जा सकेगा। उत्तराखंड विज्ञान अनुसंधान केंद्र ने इस डिवाइस को सरकार को पेटेंट कराने के लिए भेजी है। यह डिवाइस दो से ढाई हजार रुपये के बीच उपलब्ध होगी। फिलहाल मुनीर की इस उपलब्धि को लेकर इलाके के लोगों में खुशी है। इससे पहले भी मुनीर खान ने कम्युनिकेशन के आंतरिक प्रक्रिया को तीव्र करने के लिए एक नई ¨वडों का आविष्कार किया था। उन्होंने ऐसे आयुध पर भी अनुसंधान किया है जो बारूद के स्थान पर इलेक्ट्रॉन का प्रयोग करेगा। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व का सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान केंद्र यूरोपियन काउंसिल फार न्यूक्लियर रिसर्च ने मुनीर को काम करने का प्रस्ताव रखा है।