लखीमपुर खीरी में तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। दीवार गिरने से पिता-पुत्री समेत तीन की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। निघासन क्षेत्र में सैकड़ों घर तबाह हो गए टीन शेड उड़ गए और पेड़ गिर गए। फूलबेहड़ में टीन शेड गिरने से एक वृद्ध महिला की जान चली गई। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। लखीमपुर में बुधवार की अलसुबह आई तेज आंधी में जिले में बड़ी क्षति हुई है। छप्पर, टीन तेज हवार में उड़ गए। दीवारें ढह गईं, जिसके मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई है। आंधी से लाखों का नुकसान हुआ है। एडीएम नरेंद्र सिंह ने संबंधित तहसीलों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
निघासन: मझगई थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह तेज आंधी तूफान आने से कई घरों पर विशालकाय पेड़ गिर गए तो कुछ गरीबों के घरों की टीन शेड उड़ गई। अचानक मौसम ने करवट बदली तेज आंधी तूफान आने से सैकड़ो घरों को अपने आगोश में ले लिया। पतिया फार्म निवासी रक्षपाल सिंह अपने परिवार के साथ खर फूस से बने कच्चे घर में सो रहे थे। अचानक आई आंधी से कच्चा घर गिर गया। मलबे में रक्षपाल सिंह, पत्नी, सर्वजीत कौर, दूसरी पत्नी सीता कौर, पुत्र गुरजीत सिंह, पुत्री रमनदीप कौर दब गए। प
ड़ोस में ही बड़े भाई रंजीत सिंह ने शोर मचाया परिवार के लोग इकट्ठा हुए और छप्पर के नीचे दबे हुए लोगों को निकाला, जिसमें 10 वषीय रमनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई, रक्षपाल सिंह को जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। वहीं पत्नी सर्वजीत कौर, सीता कौर व पुत्र गुरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल अवस्था में निघासन सीएचसी में इलाज चल रहा है।
एसडीएम राजीव निगम, मझगई इंस्पेक्टर राजू राव ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। भीषण तूफान की चपेट में सैकड़ों लोगों का घर ढह गया। मझगई, छेदुई पतिया, गंगाबेहड़, बोधिया, बम्हनपुर,बेला, कोठिया, बनघुसरी, बल्लीपुर, मुर्गहा, दौलता पुर, खैरहना, धर्मापुर, मुन्ना पुरवा, भादुरैहिया, सिसवारा, धोबीपुरवा, सलीमाबाद, हक्कलपुर, लोखंद्रपुर, ढकवा गदियाना, टापरपुरवा आदि गांवों के सैकड़ों लोगों के घर आंधी तूफान से ढह गए।
बुद्धा पुरवा निवासी सनद कुमार की भैंस पर नीम का पेड़ गिरने से मौत हो गई। सिसवारा गांव निवासी समसुन निशा पत्नी रमजानी के ऊपर सेमल का पेड़ गिरने से सिर फट गया। बल्लीपुर टांडा निवासी वृद्धा मुखिया के ऊपर दीवार गिरने से उसके सिर में गहरी चोट आई है। इसके अलावा मुर्गहा निवासी फूलचंद के पुत्र के ऊपर दीवार गिरने से बाया पैर टूट गया। रामगुनी पत्नी फूलचंद को भी गंभीर चोटें आईं। इमलिया निवासी मेलाराम की पुत्री सोनिका देवी छप्पर के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गई। धोबी पुरवा निवासी रक्षपाल की दो बकरियों की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई।
क्षेत्र में आई भीषड़ आंधी से श्रीराम, गुड्डू, जमाल, कमल, महरूम, मोहब्बत, निसार, इरफान, सलमान, मकसूद, साहबान, जमील, शलीम, मुन्ना, आजाद, रुखसाद,नौशाद, इलियास खान, इरशाद,मुस्ताक, हकीमुद्दीन,सहित सैकड़ों ग्रामीणों के घर आए आंधी से ढह गए। मुर्गहा निवासी विनोद पुत्र जगदीश के घर पर नीम का विशालकाय पेड़ गिरने से घर में बैठे बच्चे घायल हो गए।
फूलबेहड़: थाना क्षेत्र के ग्रंट नंबर 12 में आंधी तूफान से उडी टीन सेड गिरने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। गांव निवासी 80 वर्षीय फुलवासा बुधवार सुबह घर में दीवार पर पड़ी टीन शेड के नीचे सो रही थी। इसी दौरान सुबह साढ़े छह बजे अचानक तेज आंधी (तूफान) आ गया, जिससे टीन सेड उड़ गया। टीन उड़ने से उस पर रखी ईटें वृद्ध पर गिर गई। टीन और ईंट गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारजन घायल अवस्था में लेकर सीएचसी फूलबेहड़ पहुंचे, जहां इलाज के दौरान फुलवासा की मौत हो गई।
सीएचसी अधीक्षक कमलेश नारायण ने बताया कि आंधी आने से वृद्ध के ऊपर टिन के तख्ते और ईंटें महिला के सिर पर गिर गई थी। जिससे उनको हेड इंजरी होने की वजह से इलाज के दौरान मौत हो गई ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।