Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhaurahra Lok Sabha Result 2024: धौरहरा लोकसभा सीट पर सपा ने लहराया परचम, आनंद ने 4449 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 04:24 PM (IST)

    Dhaurahra lok sabha election Result Live 2019 के आम चुनाव में भाजपा की रेखा वर्मा को 512905 वोट म‍िले थे। 65 प्रत‍िशत मतदान हुआ था। कुल मतदाताओं की संख्‍या 1644674 थी इसमें पुरुषों की संख्‍या 884646 जबक‍ि मह‍िलाओं की संख्‍या 759933 थी। भाजपा से रेखा वर्मा मैदान में हैं जो पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और उत्तराखंड की सह प्रभारी भी लगातार तीसरी बार उनको प्रत्याशी बनाया गया है।

    Hero Image
    सपा प्रत्‍याशी आनंद भदौर‍िया ने धौरहरा लोकसभा सीट पर लहराया परचम।

    डि‍जिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। कार्यकर्ताओं की मेहनत, सधी हुई रणनीति और आम जनता का विश्वास जीतकर सपा ने खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट पर अपना परचम लहराया दिया है। खीरी सीट से सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने 555277 लाख वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी अजय मिश्र टेनी को 33023 हजार वोटों से जीत दर्ज की तो वहीं धौरहरा सीट से आनंद भदौरिया ने 4449 वोटों से भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा को हराया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खीरी संसदीय सीट पर सपा ने 15 साल बाद जीत दर्ज की है। मत करना कि शुरुआती दौर से ही सपा के दोनों प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशियों पर बढ़त बनाते रहे। धौरहरा संसदीय सीट पर 32 राउंड मत करना हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा को 439294 वोट मिले तो वहीं पर सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया को 443733 वोट मिले। खीरी संसदीय सीट पर सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा को 555277 वोट मिले तो भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी को 521954 वोट पाकर संतोष करना पड़ा।

    मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। इस दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश साहा, मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह, एडीएम संजय सिंह सहित प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। अधिकारियों ने शुरू से लेकर अंत तक मतगणना के हर राउंड पर अपनी नजर बनाए रखी। सुबह आठ बजे डाक मत पत्रों की गिनती के बाद अर्धसैनिक बलों की निगरानी में स्ट्रांग रूम से ईवीएम निकली गई और विधानसभा वार मतगणना टेबिल पर पहुंचाया गया। मतगणना परिणाम आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने चुनाव जीतने के बाद अपने प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर जीत की बधाई दी।

    comedy show banner
    comedy show banner