राम कथा सुंदर करतारी...
लखीमपुर: बीते सात दिन से ऋषि आश्रम पंजाबी कॉलोनी में श्रीराम कथा चल रही है। सुबह से घर का कामकाज समय
लखीमपुर: बीते सात दिन से ऋषि आश्रम पंजाबी कॉलोनी में श्रीराम कथा चल रही है। सुबह से घर का कामकाज समय से निपटा कर सत्संग के लिए महिलाएं यहा पहुंच रही हैं। सिर्फ महिलाएं नहीं, पुरुष और विद्यार्थी वर्ग भी यहां उपस्थित रहता है। यहां अपराह्न तीन से सात बजे तक स्वामी प्रबोधानंद राम कथा सुनाते हैं।
पंजाबी कॉलोनी की उर्मिला ढल बताती हैं कि रामकथा समाज में सब का मार्ग प्रशस्त करती है। ¨सपल बताती हैं कि रामकथा के प्रेरणादायी प्रसंग जीवन में रास्ता दिखाते हैं। ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाले समाज सेवी एवं शिक्षक राज किशोर पांडे प्रहरी बताते हैं कि राम कथा समस्या दूर करने वाली है। वह बताते हैं कि तुलसीदास ने बालकांड में लिखा है कि राम कथा सुंदर करतारी संसय विहग उड़ावन हारी। अर्थात श्री राम की कथा संशय मिटा देने वाली है इसलिए रामकथा हर भक्त को सुननी चाहिए। जिला राजगढ़ में इंटर की छात्रा मोनू मिश्रा बताती है कि भगवान श्री राम कथा में माता-पिता पुत्र सभी के कर्तव्य बताए गए हैं। इसलिए यह सभी के जीवन के लिए प्रेरणाप्रद है। वह सुबह से ही पढ़ाई के अलावा घर के कामकाज उसके बाद ऋषि आश्रम आती हैं।राजगढ़ की विमला दीक्षित बताती हैं परिवार में दो पुत्र, दो बहुएं हैं। सभी काम करने वाले हैं। वह थोड़ा बहुत काम करके तीन बजे के करीब समय निकाल लेती हैं और भगवत कथा सुनने ऋषि आश्रम आ जाती हैं। उन्होंने बताया कि सत्संग का जीवन में बहुत प्रभाव होता है। राम कथा सुनने राजापुर से आने वाली पुष्पा मिश्रा बताती हैं कि तुलसीदास लिखते हैं श्री राम का नाम भवसागर से तारने वाला है जो इस कथा को सुनता है और जीवन में उतराता है उसका जीवन उज्जवल होता है। इस लोक में भी परलोक में भी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।