Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काल भी उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का..

    By Edited By:
    Updated: Tue, 08 Mar 2016 10:12 PM (IST)

    पलिया कलां (लखीमपुर): अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चांडाल का, काल भी उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो म

    पलिया कलां (लखीमपुर): अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चांडाल का, काल भी उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का। भगवान शिव की महिमा को वर्णित करते हुए नगर के रामलीला मेला मैदान में शिव जी का चतुर्थ जागरण भव्यता के साथ आयोजित किया गया। दिल्ली से आई जागरण पार्टी ने भक्तों को रात भर झूमने पर मजबूर कर दिया। फूलों की होली, कलाकारों का बेहतरीन नृत्य और स्पाइडर कैमरों के जरिए दो विशाल स्क्रीन पर हो रहा जागरण का प्रसारण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोले की फौज करेगी मौज समिति के तत्वावधान में आयोजित जागरण रात करीब आठ बजे शुरू हुआ। दिल्ली के बच्चन एंड ग्रुप के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। जिसका मौजूद भक्तों ने जमकर आनंद उठाया। इसके बाद फूलों की होली हुई, जो करीब एक घंटे तक चली। पूरे पंडाल में फूलों की वर्षा ने खूबसूरत समां बांधा। रात नौ बजे सुरजीत अलबेला, हापुड के संजीव और स्मृति तिवारी ने माइक संभाला तो भक्त जयकारे लगाते नजर आए। सुरजीत अलबेला के भजनों का भक्तों ने रात भर आनंद उठाया। प्रसारण परिसर में लगाई गई दो विशाल स्क्रीन के जरिए भी किया गया। मंगलवार को सुबह दस बजे से इसी परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों की भारी भीड़ जुटी।