खेत जोतने का झंझट खत्म... जीरो टिल सुपर सीडर से कम लागत में पाएं बंपर गेहूं उत्पादन
जीरो टिल सुपर सीडर मशीन से धान के खेत में बिना जुताई के गेहूं की बुवाई करने से मृदा की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और लागत कम होती है। यह विधि बीज, खाद और पानी की बचत करते हुए किसानों को अधिक उत्पादन प्राप्त करने में मदद करती है, जिससे खेत की तैयारी में लगने वाला समय भी बचता है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।
HighLights
बिना जुताई सीधे बुवाई से बढ़ती है मृदा उर्वरा शक्ति।
बीज, खाद, पानी की बचत, कम लागत में अधिक उत्पादन।
जड़ों का विकास बेहतर, फसल गिरने का खतरा कम।
जागरण संवाददाता, पडरौना। धान के खेत में किसान बिना जोताई किए सीधे जीरो टिल सुपर सीडर मशीन से लाइन में गेहूं की बोआई कर सकते हैं। इससे फसल अवशेष खेत में सड़ने से मृदा की उर्वरा शक्ति बढ़ने के साथ ही बीज, खाद एवं पानी की मात्रा कम लगेगी। बोआई के समय दी गई खाद का भरपूर लाभ भी पौधों को मिलेगा। किसान इस विधि से बोआई करके कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
जिले में धान की लंबी अवधि की प्रजातियों की कटाई अभी शुरू नहीं हुई है। खेतों में अधिक नमी होने के कारण जोताई करके खेत की तैयारी कर गेहूं बोआई करने में विलंब हो जाता है। इससे उत्पादन घट जाता है। ऐसी दशा में धान की फसल काटने के बाद खड़े फसल अवशेष में बगैर जोताई किए मशीन से लाइन में बोआई करने से कृषि निवेशों की बचत होती है।
इसके साथ ही सवा गुना ज्यादा उत्पादन भी प्राप्त होता है। परती खेतों में बोआई करने से सिंचाई जल की बचत होगी तथा खर-पतवार भी कम निकलेंगे। लाइन में बोआई करने पर बीज एक निश्चित गहराई और दूरी पर गिरता है। एक एकड़ के लिए 40 किग्रा गेहूं का बीज और 50 किग्रा डीएपी लगती है। लाइन में बोआई करने से खाद एवं बीज सही जगह और उचित मात्रा में गिरता है इसलिए उत्पादन बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में 47 साल बाद मिले पुराने सहपाठी, चेहरे पर खुशी बनकर झलकीं यादें
बोआई पांच सेंटीमीटर गहराई पर होती है। इसलिए जड़ों का विकास अच्छा होता है। फरवरी में जब गर्म हवाएं चलती हैं तो सिंचाई करने पर फसल गिरती नहीं है। इतना ही नहीं लाइन में बोआई करने से निराई-गुड़ाई मे भी आसानी हो जाती हैं। प्रति हेक्टेयर पांच हजार लागत में कमी लाते हुए बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
सुपर सीडर मशीन से गेहूं की बोवाई करने से किसान को अतिरिक्त मेहनत से बचना पड़ जाएगा और उत्पादन भी बेहतर होगा। ऐसे में किसान अपने समय का सदुपयोग करते हुए अधिक से अधिक बोआई कर अपना योगदान दें।
-डा. पुष्पेंद्र सिंह, कृषि विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।