श्रीलंकाई बौद्ध पर्यटकों ने कुशीनगर में भिक्षुओं को दिया संघदान, तथागत की लेटी प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर
श्रीलंका से आए 11 सदस्यीय बौद्ध पर्यटकों ने कुशीनगर में भिक्षुओं को संघ दान दिया। उन्होंने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में ...और पढ़ें

कुशीनगर में श्रीलंका से आए 11 सदस्यीय बौद्ध पर्यटकों का दल। तस्वीर- जागरण
HighLights
श्रीलंकाई बौद्ध पर्यटकों ने कुशीनगर में संघ दान किया।
महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में विश्व शांति हेतु पूजा की।
पर्यटकों ने माथा कुंवर बुद्ध मंदिर, रामाभार स्तूप का दर्शन किया।
संवाद सूत्र, बुद्धनगरी। श्रीलंका के कैंडी से आए 11 सदस्यीय बौद्ध पर्यटकों ने मंगलवार को भिक्षुओं को संघ दान देकर पुण्यानुमोदन प्राप्त किया। प्रातः काल पर्यटकों ने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में तथागत की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए पूजा किया।
ऐंटन परेरा की अगुवाई में 11 सदस्यीय श्रीलंकाई ग्रुप 16 दिनों के लिए भारत स्थित बौद्ध तीर्थ स्थलों के भ्रमण पर है। ग्रुप ने कुशीनगर के पूर्व दिल्ली, बोधगया, सारनाथ, कौशांबी, श्रावस्ती में भी बौद्ध भिक्षुओं को संघ दान दिया। सोमवार की शाम लुंबिनी से आया ग्रुप मंगलवार को राजगिरि के लिए रवाना हो गया।
परेरा ने बताया कि भिक्षुओं के वर्षावास के बाद संघदान देना बुद्धकालीन परंपरा है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। ग्रुप के सदस्यों ने माथा कुंवर बुद्ध मंदिर, रामाभार स्तूप का दर्शन व पूजन वंदन किया। साथ ही अन्य दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण किया। अंत में संयोजक टीके राय ने आभार ज्ञापित किया। भंते मुलायम, कनक परेरा, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।