कुशीनगर में 47 साल बाद मिले पुराने सहपाठी, चेहरे पर खुशी बनकर झलकीं यादें
कुशीनगर के तमकुहीराज में 1976-79 बैच के सैकड़ों पूर्व छात्र 47 साल बाद 'पुराने दोस्तों से एक मुलाकात' कार्यक्रम में ...और पढ़ें

HighLights
1976-79 बैच के सैकड़ों पूर्व छात्र हुए शामिल।
47 साल बाद तमकुहीराज में हुआ मिलन समारोह।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अनुभव साझा कर यादें ताजा कीं।
संवादसूत्र, तमकुहीराज। स्कूल के दिनों की दोस्ती और यादें समय के साथ भी कायम रहीं। इसका नजारा रविवार को तमकुहीराज नगर पंचायत स्थित हरिओम लान में आयोजित ‘पुराने दोस्तों से एक मुलाकात’ कार्यक्रम में दिखा। वर्ष 1976 से 1979 बैच के सैकड़ों पूर्व छात्र करीब 47 साल बाद एक मंच पर जुटे। सहपाठियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह झलक रहा था।
सिराज अहमद, रामाधार गुप्ता और प्रबंधक गौड़ के संयोजन में हुए समारोह में महिला और पुरुष मित्रों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत किया। उन्होंने परिवार, समाज और जीवन के अनुभव साझा किए और कुशलक्षेम जाना। इसके बाद नंद प्रकाश गुप्ता ने श्लोक प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया।
महिला मित्रों ने सामूहिक नृत्य किया, जबकि पुरुषों ने गीत-संगीत से प्रतिभा दिखाई। अच्छेलाल सोनी सहित अन्य मित्रों की प्रस्तुतियों पर तालियां बजीं। दिल्ली से आए रामचंद्र गुप्ता ने गीत सुनाकर पुरानी यादें ताजा कीं।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर: लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों से 25000 रुपये में खरीदी पिस्टल, पांच महीने बाद हुआ गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में छठ घाटों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, डीएम-एसपी ने संभाली कमान
रमाकांत पटेल, नंद प्रकाश गुप्ता और प्रबंधक गौड़ सहित अन्य ने भांगड़ा प्रस्तुत किया। मित्रों ने इन पलों को मोबाइल कैमरों में कैद किया। आयोजकों के अनुसार, यह मित्रों का चौथा मिलन समारोह था। इसमें रमाशंकर यादव, सुरेंद्र लालश्री, अशोक मिश्र, आरिफ हुसैन खान सहित सैकड़ों पूर्व छात्र शामिल हुए।