Kushinagar News: बड़ी गडंक नहर में लगाई थी छलांग, गोपालगंज में मिला महिला का शव
सेवरही में गंडक नहर में कूदी महिला का शव गोपालगंज में मिला। मृतका की पहचान राजमती देवी के रूप में हुई। उनके पुत्र विकास साहू ने बताया कि वह पत्नी के इलाज के लिए फाजिलनगर में थे जब उन्हें माँ के लापता होने की सूचना मिली। बिहार पुलिस की मदद से शव बरामद हुआ और परिजनों को सौंप दिया गया।

जागरण संवाददाता, बभनौली। बीते शुक्रवार को सेवरही के बनरहां रेगुलेटर के पास गंडक नहर में छलांग लगाने वाली महिला का शव शनिवार को बिहार के गोपालगंज के माझा गढ़ के पास नहर के पास बने फाटक में उलझी हुई मिली।
गाेपालगंज की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। महिला की पहचान सेवरही कस्बे के वार्ड नंबर पांच तुलसी नगर निवासी राजमती देवी (62) के रूप में हुई।
मृतका के पुत्र विकास साहू ने पुलिस को सौंपे तहरीर में लिखा है कि वह पत्नी के उपचार के लिए फाजिलनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती था कि पड़ोस के लोगों के द्वारा सूचना मिली कि मां शुक्रवार की सुबह घर से निकल गई है। बाद में पता चला कि कोई महिला रेगुलेटर के पास बड़ी गंडक नहर में गिरी है तो उसकी तलाश शुरू कर दी।
बताया कि पुलिस की मदद से शव मिल गया है। एसओ धीरेंद्र राय ने बताया कि बिहार पुलिस की मदद से शव मिल गया है। बिहार पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव स्वजन को सौप दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।