Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मोदी सरकार को चुनौती देने के लिए मैदान में उतरी सपा, पार्टी नेता ने कहा- जनता परेशान, ये राम नाम पर कर रहे राजनीति

    By dhaneswar Pandey Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 06 Feb 2024 09:45 AM (IST)

    पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेता डॉ. उदय नारायण गुप्ता ने कहा कि भाजपा मनोवैज्ञानिक तकनीक अपनाकर जनता का मानसिक शोषण कर रही है। भगवान राम को राष्ट्र से जोड़कर राम की राजनीति कर रही है। महंगाई व बेरोजगारी से जनता कराह रही है। कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाना ही एकमात्र विकल्प है। देश में भाजपा अघोषित आपातकाल जैसे हालत बना रही है।

    Hero Image
    मोदी सरकार को चुनौती देने के लिए मैदान में उतरी सपा

    जागरण संवाददाता, सलेमगढ़। भाजपा मनोवैज्ञानिक तकनीक अपनाकर जनता का मानसिक शोषण कर रही है। भगवान राम को राष्ट्र से जोड़कर राम की राजनीति कर रही है। महंगाई व बेरोजगारी से जनता कराह रही है। यह बातें पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेता डा. उदय नारायण गुप्ता ने कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को सलेमगढ़ बाजार में सपा पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुकरुल्लाह अंसारी ने की तथा संचालन विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष राकेश यादव ने किया। श्रीकिशुन पटेल, मेराजुद्दीन खान, बीएन सिंह, नौशाद खां, सुरेश यादव, प्रेमचंद यादव, छोटेलाल यादव, सतेंद्र यादव, शिवजी पटेल, चंद्रजीत यादव आदि मौजूद रहे।

    सपा ने आयोजित की पंचायत, कहा भाजपा हटाओ

    खड्डा विधानसभा के नरकहवा में हनुमान मंदिर पर समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पीडीए पंचायत आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नथुनी कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विरोधी दलों के नेताओं की आवाज को ईडी, सीबीआइ और इनकम टैक्स के अधिकारियों की मदद से दबा रही है। विरोध करने वाले नेताओं को जेल भेजा रहा है।

    देश में भाजपा अघोषित आपातकाल जैसे हालत बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाना ही एकमात्र विकल्प है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा ने कहा कि पीडीए एक सच्चा लोकतांत्रिक गठबंधन है, जिसमें हमारे साथ जनता सीधे जुड़ रही है। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र पाल, संजय यादव, सोनू यादव, बड़े अंसारी, विजय कुमार उर्फ मुन्ना भईया, बृजेश सिंह, मनोज कुशवाहा, छेदी यादव, प्रभु यादव मौजूद रहें।