Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kushinagar News: सौतले बेटे ने चाकू घोंपकर मां को उतारा मौत के घाट, पिता के दूसरी शादी करने से चल रहा था नाराज

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 04:02 PM (IST)

    आरोपित को पुलिस ने खून से सने चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पिता की शादी के बाद से ही युवक नाराज रहने लगा था। सौतेले बेटे व मां के बीच अक्सर विवाद होता रहता था लेकिन स्वजन के मान मन्नौवल से मामला सुलझ जाता था। लेकिन बुधवार की रात में विवाद ने महिला की कहानी ही खत्म कर दी।

    Hero Image
    सौतले बेटे ने चाकू घोंपकर मां को उतारा मौत के घाट। (फाइल फोटो)

    हाटा (कुशीनगर), जागरण संवाददाता। मां की मौत के बाद पिता के दूसरी शादी करने से नाराज रहने वाले बेटे ने घरेलू विवाद के चलते 49 वर्षीय सौतेली मां की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना बुधवार की देर रात हाटा कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया गांव में हुई। पुलिस ने बागीचे में छिपे हत्यारोपित बेटे को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह है पूरा मामला

    गड़ेरीपट्टी टोला में रहने वाले श्रीकांत मजदूरी करते हैं। पहली पत्नी शांती देवी की 20 वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई। श्रीकांत ने अपनी साली मंजू से दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से 23 वर्षीय बेटा दीपलाल है, जो मजदूरी करता है। मंजू से तीन पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है, दो अविवाहित हैं। मौसी के साथ पिता की दूसरी शादी से दीपलाल नाराज रहता था। इसके चलते शादी के कुछ समय बाद से ही सौतेली मां से उसके संबंध खराब हो गए।

    इसे भी पढ़ें, Gorakhpur: चाय में जहरीला पदार्थ देकर दोस्त ने की था मुस्कान की हत्या, शादी की जिद करने पर उतारा था मौत के घाट

    पेट में चाकू घोंपकर ले ली जान

    घरेलू मामलों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार की शाम लगभग पांच बजे भी दोनों में विवाद हुआ। दीपलाल उस समय बाजार चला गया। रात नौ बजे घर लौटा तो पिता बरामदे में सोए थे। मंजू आंगन में बर्तन धुल रही थी। आरोप है कि दीपलाल मंजू के पास पहुंचा और पेट में चाकू घोंप कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के बाहर बाग में छिपे दीपलाल को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर खेत से चाकू बरामद भी हो गया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपित दीपलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर मिलते ही उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें, अलीगढ़ आतंकी कनेक्शन को लेकर फरेंदा में NIA की छापेमारी से हड़कंप, सात घंटे की पूछताछ के बाद रवाना हुई टीम

    comedy show banner