विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम किसान योजना: कुशीनगर के 4.86 लाख किसानों के खातों में बरसे 97 करोड़ से ज्यादा, दिवाली हुई रोशन

Published: Sun, 01 Nov 2026 10:20 AM (IST)

कुशीनगर के 4.86 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत 97.21 करोड़ रुपये मिले। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. कुशीनगर के 4.86 लाख किसानों को मिली 24वीं किस्त।

  2. 97.21 करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित किए गए।

  3. ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग योजना के लिए आवश्यक।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही जिले के 4.86 लाख किसानों के बैंक खातों में 97.21 करोड़ रुपये की धनराशि पहुंची।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की।

इस क्रम में कुशीनगर के किसानों को भी योजना का लाभ मिला। बैठक में उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना छह हजार रुपये तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं। यह धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे किसानों को बीज, खाद सहित अन्य कृषि निवेश की जरूरतें पूरी करने में आर्थिक मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में युवा सपनों की उड़ान, नारायणी के तट पर चमके 76 छात्र दलों के रॉकेट और कैनसैट

उन्होंने किसानों से अपील की कि योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी, आधार से बैंक खाते की लिंकिंग और फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करा लें। किसान आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी पात्रता और किस्त के भुगतान की स्थिति भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर के गांवों में तेंदुओं का आतंक, शावक दिखने से ग्रामीणों में भय; रातभर जागकर दे रहे पहरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।