विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कप्तानगंज में 13 में से सिर्फ एक मामले का निस्तारण

By JagranEdited By:
Published: Sun, 12 Sep 2021 12:50 AM (IST)

कुशीनगर में समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद फरियादियों को नहीं मिला कोई खास लाभ सिर्फ एक मामले का हो सका निस्तारण।

कप्तानगंज में 13 में से सिर्फ एक मामले का निस्तारण
कप्तानगंज में 13 में से सिर्फ एक मामले का निस्तारण

कुशीनगर : कप्तानगंज थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में डीएम एस राजलिगम और एसपी सचिद्र पटेल ने लोगों की फरियाद सुनी। एक मामले का मौके पर निस्तारण किया और 13 मामलों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया।

समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस विभाग के सात-सात मामले आए। उनमें से राजस्व के एक मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। दो मामलों में टीम गठित कर डीएम ने तीन दिन में निस्तारण करने का निर्देश तहसीलदार अहमद फरीद खान को दिया। जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि मामलों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें। फरियादी उम्मीद के साथ आपके पास आते हैं। शासन की मंशा के अनुरूप न्याय दिलाना हम सभी का कर्तव्य है। एसपी ने कहा कि मामलों के निस्तारण में राजस्व टीम का पुलिसकर्मी सहयोग करें। एसओ संजय कुमार सिंह, एसआई श्रवण कुमार यादव, शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, अजय तिवारी, आलोक प्रताप सिंह, प्रियांशु वर्मा, क्षमा सिंह आदि मौजूद रहे।

स्कूलों के सूचना पट पर दर्ज होंगे हेल्पलाइन नंबर

कोरोना संक्रमण के चलते तमाम बच्चों के अभिभावकों की मौत हो गई। ऐसे बच्चों की मदद के लिए स्कूलों में सूचना पट पर अधिकारियों के नंबर अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन नंबरों के जरिये जरूरतमंद बच्चे मदद मांग सकें।

शासन के फरमान के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्धारित नंबर विद्यालयों के सूचना पट पर लिखवाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता या अभिभावक कोरोना संक्रमण की वजह से अस्पताल में हैं, अथवा मृत्यु हो गई है, मदद के लिए निर्धारित नंबरों पर फोन कर सकते हैं।

बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों के सूचना पट पर महत्वपूर्ण नंबर अंकित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाध्यापकों को शीघ्र विद्यालयों के सूचना पट पर नंबर अंकित कराने होंगे।

यह नंबर होंगे अंकित

-जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी 9451406649

- बाल कल्याण समिति कुशीनगर

8052588881

- महिला हेल्प लाइन 1090

- चाइल्ड हेल्प लाइन 1098

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।