विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: शादी के तीन महीने बाद ऐसा क्या हुआ? पति से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद फंदे से लटक गई विवाहिता

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Mon, 15 May 2023 04:31 PM (IST)

मृतका की शादी फरवरी में हुई थी। 10 दिन बाद ही पति रोजगार संभालने मुंबई में चला गया। रात में ...और पढ़ें

पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव। (फाइल फोटो)
पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव। (फाइल फोटो)

कुशीनगर, जागरण संवाददाता। कुशीनगर जिले के पटहेरवा क्षेत्र के पड़री विशुनदयाल में 24 वर्षीय विवाहिता का शव उसके कमरे में साड़ी के आंचल के सहारे पंखे से लटका मिला। बीते फरवरी में ही उसकी शादी हुई थी। घटना के समय घर में महिला के अलावा बुजुर्ग सास-ससुर मौजूद थे। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

यह है पूरा मामला

गांव के विपिन सिंह का मुंबई में खुद का रोजगार है। इसी वर्ष फरवरी में क्षेत्र के ही अवरवां खुर्द निवासी सत्यप्रभा से उनकी शादी हुई थी। शादी के 10 दिनों बाद ही वे मुंबई चले गए। घर पर पत्नी, 72 वर्षीय ससुर मुख्तार सिंह व 70 वर्षीय सास लालती के साथ रहती थी। बताया जा रहा कि घटना के समय रात करीब 10 बजे सत्यप्रभा ने वीडियो कॉल कर पति से बात की और घर आने को कहा। काम पूरा कर पति ने जल्दी ही घर आने का विश्वास दिलाया। चर्चा है कि दोनों के बीच इसे लेकर कहासुनी हुई और सत्यप्रभा ने आत्महत्या की धमकी दी और फोन रख दिया।

विपिन ने जब पत्नी के नंबर पर कॉल किया तो नंबर बंद मिला। अनहोनी की आशंका से घिरे विपिन ने गांव के ही अपने दोस्त के पास फोन कर इसकी जानकारी दी। उसने 112 नंबर पर इसकी सूचना दे मदद मांगी। पीआरवी टीम स्वजन संग कमरे में गई तो सत्यप्रभा का शव आंचल के सहारे उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। बहू का शव देख स्वजन फफक पड़े। पीआरवी टीम ने थाने को सूचना दी।

एसएचओ अनिल उपाध्याय ने कमरे का निरीक्षण कर तथा सास-ससुर से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। महिला के मायके सूचना दी। बेटी के घर पहुंचे पिता हरिकेश सिंह ने जांच की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

साला-बहनोई का संयुक्त है रोजगार

विपिन के स्वजन के अनुसार विपिन व उनके साले राजेश दोनों मुंबई में अपना रोजगार चलाते हैं। दोनों बीते पांच वर्षों से मिलकर ही कार्य करते हैं। विपिन के बड़े भाई अशोक की भी मुंबई में दुकान है। वे परिवार सहित वहीं रहते हैं।