विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में गंडक नहर पर 4.86 करोड़ से बनेगा नया पुल, सफर और जाम से मिलेगी राहत

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:40 PM (IST)

पडरौना में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर बलोचहां में 4.86 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनेगा। पूर्व केंद्रीय ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. पडरौना में गंडक नहर पर 4.86 करोड़ का नया पुल।

  2. आरपीएन सिंह और मनीष जायसवाल ने रखी आधारशिला, जाम से मिलेगी राहत।

  3. नया पुल बलोचहां में पुराने संकरे पुल के समानांतर बनेगा।

जागरण संवाददाता, पडरौना। नगर में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर बलोचहां में पुराने पुल के समानांतर नया पुल बनेगा। इस पर 4.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बुधवार की शाम पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य कुंवर आरपीएन सिंह और सदर विधायक मनीष जायसवाल मंटू ने मंत्रोच्चार के बीच पुल की आधारशिला रखी। नए पुल का निर्माण पूर्ण होने पर पडरौना नगर में लगने वाले जाम से नागरिकों को राहत मिलेगी।

प्रस्तावित पुल की लंबाई 12.5 मीटर और चौड़ाई तीन मीटर निर्धारित की गई है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। बलोचहां में बने पुराने पुल की चौड़ाई कम होने के कारण आवागमन प्रभावित होता है। सुबह और शाम इधर से स्कूली बच्चों को लेकर आने-जाने वाले वाहनों का दबाव रहता है।

पडरौना से जिला मुख्यालय जाने-आने वाले लोग इसी पुल से गुजरते हैं। संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य आरपीएन ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बलोचहां में गंडक नहर पर संकरा पुल के कारण लोगों को काफी दिक्कत होती है।

यहां नया पुल बन जाने से आवागमन सुगम होगा। सदर विधायक ने कहा कि बलोचहां मार्ग का उपयोग बाइपास सड़क के रूप में होता है। पुल का निर्माण होने से आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- श्रीलंकाई बौद्ध पर्यटकों ने कुशीनगर में भिक्षुओं को दिया संघदान, तथागत की लेटी प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर

सहायक अभियंता सूबेदार यादव, अवर अभियंता भरत गुप्ता, ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह बहुगुणा, मंटू बाबा, सौरभ जायसवाल, शमशेर मल्ल, पीयूष सिंह, प्रदीप पांडेय, प्रमोद श्रीवास्तव, विश्वनाथ सिंह, अरुण सिंह, चंदन जायसवाल, सोनू राज कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर: लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों से 25000 रुपये में खरीदी पिस्टल, पांच महीने बाद हुआ गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।