विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर से लापता प्रापर्टी डीलर का देवरिया में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप

Published: Thu, 05 Nov 2026 01:37 PM (IST)

कुशीनगर के कसया से लापता 45 वर्षीय प्रापर्टी डीलर गौतम सिंह का शव 65 किमी दूर देवरिया के सलेमपुर में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कुशीनगर के लापता प्रापर्टी डीलर का शव गंडक नदी में मिला।

  2. परिवार ने साथी प्रापर्टी डीलरों पर हत्या का गंभीर संदेह जताया।

  3. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

जागरण संवाददाता, कसया। कसया के मठिया खुर्द निवासी लापता 45 वर्षीय प्रापर्टी डीलर गौतम सिंह का शव बीते रविवार को 65 किमी दूर देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र के मझौलीराज में छोटी गंडक नदी में मिला। पहचान होने पर पुलिस ने शव को बुधवार को परिवार को सौंप दिया। शव देख स्वजन बिलख उठे।

घर में कोहराम मच गया। स्वजन की ओर से साथ काम करने वालों पर हत्या का संदेह जताया गया है। मामले में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। बता दें कि 15 अक्टूबर की सुबह गौतम अपनी कार से गोरखपुर जाने की बात कहकर वे घर से निकले, लेकिन रात तक वापस नहीं आए। स्वजन जब उनसे संपर्क करना चाहे तो नंबर बंद मिला।

परेशान स्वजन संभावित जगहों पर तलाश किए पर उनका पता नहीं चला। देर रात कसया थाने में तहरीर दी गई। मामला दर्ज कर पुलिस लापता प्रापर्टी डीलर की तलाश में जुट गई। उनका आखिरी लोकेशन उसी दिन हेतिमपुर में मिला था, इसके बाद उनसे कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस तलाश में लगी थी।

इस बीच बीते रविवार को देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र मझौलीराज में छोटी गंडक नदी में उनका शव मिला। स्वजन के अनुसार पिछले सात वर्षों से वे जमीन की खरीद-बिक्री का कारोबार कर रहे थे। इस व्यवसाय में उन्होंने करीब दो करोड़ रुपये की पूंजी लगा रखी थी। छोटे भाई अमलेश सिंह ने बताया कि लापता होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी, जिस पर गुमशुदगी दर्ज हुई थी। उन्होंने साथ में कारोबार करने वाले कुछ प्रापर्टी डीलरों पर ही हत्या का संदेह जताया है।

यह भी पढ़ें- बुलेट पर सवार होकर भारत भ्रमण पर निकला कोलंबियाई कपल पहुंचा यूपी, बोले- 'वी लव इंडिया'

कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस को तहरीर दी जाएगी। थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आखिरी लोकेशन हेतिमपुर में मिला था।

शव परिवार को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण डूबना बताया गया है। स्वजन की ओर से तहरीर मिलने पर दर्ज मामले में धारा बढ़ाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में कैनसेट प्रतियोगिता: 20 कैनसेट ने छुआ सफलता का आसमान; मिनी रॉकेट ने 500 मीटर तक भरी उड़ान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।