विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलेट पर सवार होकर भारत भ्रमण पर निकला कोलंबियाई कपल पहुंचा यूपी, बोले- 'वी लव इंडिया'

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:35 PM (IST)

कोलंबियाई जोड़ा डेविड और कैनन बुलेट से भारत के बौद्ध तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर रहा है, शांति और विपश्यना के लिए भारत आए हैं।

कुशीनगर में बाइक से पहुंचे कोलंबिया के डेविड व उनकी गर्ल फ्रेंड कैनन

कुशीनगर में बाइक से पहुंचे कोलंबिया के डेविड व उनकी गर्ल फ्रेंड कैनन

HighLights

  1. कोलंबियाई जोड़ा बुलेट से भारत के बौद्ध स्थलों का भ्रमण कर रहा है।

  2. शांति और विपश्यना के लिए भारत आए, कुशीनगर का दौरा किया।

  3. भारतीय लोगों की सहयोगी प्रवृत्ति की सराहना की, 'वी लव इंडिया' कहा।

संवाद सूत्र, कुशीनगर। कोलंबिया से भारत आया कोलंबिया जोड़ा बुलेट से बौद्ध तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर रहा है। भ्रमण के क्रम में 31 वर्षीय डेविड व 27 वर्षीया उनकी गर्ल फ्रेंड कैनन सोमवार की शाम कुशीनगर पहुंचे।

कोलम्बियाई जोड़ा बौद्ध तीर्थ स्थलों पर विपश्यना करता है। बताया कि वह शांति के लिए भारत आए हैं। बौद्ध कालीन विपश्यना भारत का प्राचीन योगाभ्यास है। विपश्यना करने से शांति मिलती है।

पहली बार तीन माह के लिए भारत आए जोड़े को भारत काफी मनभावन लगा। बताया कि भारतीय काफी सहयोगी प्रवृत्ति के हैं। भ्रमण के दौरान कहीं कोई समस्या नहीं आई। कहा कि वी लव इंडिया। सोमवार को कुशीनगर में महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर और अन्य बौद्ध स्थलों का दर्शन किया। कुशीनगर भ्रमण के बाद वह लुंबिनी चले गए।

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड चैंपियन सूर्यकुमार यादव के गांव हथौड़ा को आज भी तरक्की का इंतजार, विकास के वादे अभी भी अधूरे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।