विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वर्ल्ड चैंपियन सूर्यकुमार यादव के गांव हथौड़ा को आज भी तरक्की का इंतजार, विकास के वादे अभी भी अधूरे

Published: Tue, 03 Nov 2026 03:19 PM (IST)

भारतीय टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव के पैतृक गांव हथौड़ा में किए गए विकास के वादे नौ महीने बाद भी अधूरे हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सूर्यकुमार यादव के गांव में विकास के वादे नौ महीने बाद भी अधूरे।

  2. नेताओं और अधिकारियों ने किए थे कई बड़े विकास के आश्वासन।

  3. प्रवेश द्वार, सड़क, बिजली सुधार जैसे कार्य शुरू नहीं हुए।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। जब कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन करते हैं तो राजनेताओं द्वारा बड़े बड़े वादे किए जाते हैं लेकिन बाद में वे वादे जमीन पर अधूरे ही रह जाते हैं। हथौड़ा निवासी विश्वप्रसिद्ध क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में जब भारत ने टी ट्वेंटी क्रिकेट का विश्वकप जीता था तब सारा देश झूम उठा था।

कप्तान सूर्यकुमार के पैतृक गांव हथौड़ा में उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिला प्रशासन सहित जिम्मेदार सभी जनप्रतिनिधियों ने सूर्यकुमार के स्वजनों के सामने आश्वासनों की झड़ी लगा दी। आज नौ महीने बाद भी एक कार्य अभी तक शुरू भी नही किया जा सका है। जिससे सूर्यकुमार के स्वजन एवं समर्थक अपने को ठगा महसूस कर रहे है।

आठ मार्च को सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने इतिहास रचते हुए अहमदाबाद में टी ट्वेंटी का विश्वकप जीता था। फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने पहली बार मेजबान बनकर अपने ही खिताब को बचाने का शानदार रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। जिससे सूर्यकुमार यादव का पैतृक गांव हथौड़ा भी अछूता नही रहा।

सूर्यकुमार यादव के दादा विक्रमा यादव और उनके स्वजनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु सहित, एमएलसी विशाल सिंह चंचल सूर्यकुमार के घर बधाई देने पहुचे थे।

नेता प्रतिपक्ष एमएलसी लालबिहारी यादव, शिक्षक एमएलसी आशुतोष सिन्हा और सांसद अफजाल अंसारी भी हथौड़ा पहुच गए थे। जिला प्रशासन की ओर से तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैदपुर ने सूर्यकुमार यादव के नाम से वाराणसी गोरखपुर हाइवे पर इशोपुर के पास एक बेहद खूबसूरत प्रवेश द्वार बनाने का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने ठंडे बस्ते में डाल दिए वादे

हाइवे पर बनने वाले प्रवेश द्वार पर सूर्यकुमार के ट्रेडमार्क क्रिकेटिंग शॉट के भित्तिचित्र भी बनाने थे। सूर्या के नाम से एकेडमी बनाने के साथ ही हाइवे से सूर्या के घर तक तेरह सौ मीटर लंबी सड़क का जीर्णोद्धार के साथ स्ट्रीट लाइट लगाने का आश्वासन दिया गया।

खेल राज्यमंत्री गिरीश यादव भी सूर्या के चाचा विनोद यादव को कई आश्वासन दिए। ब्लाक प्रमुख सैदपुर हीरा यादव और जिपं सदस्य कमलेश यादव ने हथौड़ा गांव की सड़कें नालियां और अन्य सुविधाओं की घोषणा कर दी। विद्युत विभाग सैदपुर ने सूर्यकुमार के घर सहित गांव के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के साथ ही बेहतर विद्युतीकरण का आश्वासन दे दिया।

छह जून को सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी ट्वेंटी क्रिकेट टीम से हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तान बना दिया गया। इसी के साथ ही सूर्यकुमार यादव के स्वजनों से किया गया वादा भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। दादा विक्रमा यादव ने बताया कि आज तक कोई काम नही किया गया। एक बिजली का तार तक नही सुधारा गया। सभी लोगों के आश्वासन कोरा छलावा साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में प्रेमी के घर पहुंची युवती ने शादी न करने पर जहर खाकर दी जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।