विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में प्रेमी के घर पहुंची युवती ने शादी न करने पर जहर खाकर दी जान

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 03 Nov 2026 12:39 PM (IST)

गाजीपुर के कासिमाबाद में शादी का दबाव बनाने के दौरान एक युवती ने प्रेमी के घर पर जहरीला पदार्थ खा ...और पढ़ें

गाजीपुर में शादी से इनकार पर युवती ने प्रेमी के घर खाया जहर, मौत।

गाजीपुर में शादी से इनकार पर युवती ने प्रेमी के घर खाया जहर, मौत।

HighLights

  1. युवती ने प्रेमी के घर जहरीला पदार्थ खाया।

  2. शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने किया इनकार।

  3. उपचार के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत।

जासं, कासिमाबाद (गाजीपुर)। शादी का दबाव बनाने के दौरान सोमवार की रात एक युवती ने प्रेमी के घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी सोनी राजभर (20) पुत्री रामकृपाल राजभर का कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के चकसीया गांव निवासी गोविंद राजभर से प्रेम प्रसंग था। सोनी का ननिहाल भी चकसीया में है।

सोमवार की रात वह गोविंद के घर पहुंची और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। इसी दौरान बातचीत के बीच उसने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन और पुलिस की मदद से उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

कोतवाल राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया गया क‍ि गोविंद राजभर देवरिया के सुरौली थाने पर सिपाही है। वह 2025 में भर्ती हुआ था। युवती ने इंटर तक की पढ़ाई यहीं से की थी। इस वजह से ही उसका संपर्क गोविंद से हुआ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।