कुशीनगर के हनुमानगंज थाना परिसर में करंट से सिपाही की मौत, परिवार में कोहराम
पनियहवा में सरकारी आवास की छत पर कपड़े उतारते समय 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से सिपाही दीपक ...और पढ़ें
-1794039696014_m.webp)
फाइल फोटो मृतक सिपाही दीपक गुप्ता। जागरण
HighLights
सरकारी आवास की छत पर कपड़े उतारते समय हादसा।
11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से सिपाही की मृत्यु।
हनुमानगंज थाना परिसर में हुई दुखद घटना।
संवाद सूत्र, पनियहवा। सरकारी आवास की छत से कपड़ा उतारते समय 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से सिपाही की मृत्यु हो गई। थाना हनुमानगंज में शनिवार सुबह हुए इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। सिपाही अविवाहित थे। हादसे की खबर पाकर स्वजन कुशीनगर के लिए चल दिए हैं।
24 वर्षीय सिपाही दीपक कुमार गुप्त थाना हनुमानगंज में तैनात थे, और परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते थे। बताया जा रहा कि सुबह कपड़ा धूल कर उन्होंने सूखने के लिए आवास की छत पर डाला था। लगभग साढ़े 11 बजे कपड़ा उतारने वे छत पर गए। इस बीच बगल से होकर गुजरे 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से वे मौके पर ही गिर पड़े।
यह देख परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी शोर मचाते हुए मौके की ओर भागे। दीपक को अचेत देख पुलिसकर्मी हैरान रह गए। आनन-फानन में थाने के वाहन से अचेत पड़े सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा ले जाया गया। वहां परीक्षण के पश्चात डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सिपाही के मृत्यु की खबर मिलते ही थाने के पुलिसकर्मी दु:खी हो गए। दीपक कुमार गुप्त मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के इब्राहिमपुर थाने के करमपुर बरसावां गांव के रहने वाले थे। 2024 बैच के सिपाही थे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली से बिहार जा रही बस कुशीनगर में दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत और 12 घायल
अप्रैल 2025 में थाना हनुमानगंज में उनकी तैनाती हुई थी। सीओ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि कपड़ा उतारते समय हाई वोल्ट करंट की चपेट में आने से सिपाही की मृत्यु हो गई। उनके स्वजन को इसकी सूचना दे दी गई है, वे कुशीनगर के लिए चल दिए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।