कुशीनगर में बस और ट्रक की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; कई घायल
कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया में एक लग्जरी बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
कुशीनगर में बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत।
आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल।
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।