विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में पत्नी को बुलाने के लिए किया विवाद, फिर फंदे से लटक दी जान

Published: Sun, 04 Oct 2026 01:53 PM (IST)

कुशीनगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मायके से वापस बुलाने को लेकर माता-पिता से विवाद के बाद फांसी ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. युवक ने पत्नी को बुलाने के विवाद में आत्महत्या की।

  2. शराब की लत और मारपीट से तंग पत्नी मायके गई थी।

  3. माता-पिता से झगड़े के बाद गंगेश ने फांसी लगाई।

संवाद सूत्र, सिसवा महंथ, (कुशीनगर)। मायके गई पत्नी को वापस बुलाने के लिए माता-पिता से विवाद करने के बाद युवक ने छत की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी। खेत से लौटे स्वजन यह देख चीख पड़े। शराब पीकर घर आने और मारने पीटने से तंग पत्नी बच्चों के साथ एक सप्ताह पूर्व मायके चली गई थी। शनिवार की सुबह कसया थाने के कुशीनगर नगरपालिका के वार्ड शिवाजी नगर (मुंडेरा रतनपट्टी) में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी की।

नगरपालिका के वार्ड शिवाजी नगर (मुंडेरा रतनपट्टी) निवासी 35 वर्षीय गंगेश गोंड ग्रामीणों व स्वजज के अनुसार नशे का आदी था। मजदूरी करता था। आए दिन नशे की हालत में परिवार में मारपीट करता था। बीते रविवार को पत्नी अमृता गाेंड से कहासुनी के बाद मारापीटा। इससे नाराज होकर अपने बच्चे के साथ मायके चली गईं।

उन्हें बुलाने का प्रयास किया तो वह मना कर दीं। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार की शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचा और पिता तूफानी गोंड से उलझ गया। मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लाेगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। शनिवार सुबह फिर से माता गुलाबी देवी व पिता से उलझ गया।

यह भी पढ़ें- 'अधिकारों के प्रति जागरूक हो समाज, तभी मिलेगा हक', कार्यकर्ता सम्मेलन में पल्लवी पटेल ने दिया बयान

इसके बाद माता-पिता खेत की तरफ चले गए। एक घंटे बाद घर पहुंचे तो गंगेश का शव बरामदे में छत की कुंडी से लटका मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुशीनगर चौकी पुलिस लोगों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाई। मौत की खबर पाकर पत्नी भी ससुराल आ गई। थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि, युवक ने पारिवारिक कलह के चलते फंदे से लटक जान दी है।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में बिल्लियों के 'आतंक' से दहशत, अगस्त की तुलना में सितंबर में दोगुने हुए काटने के मामले