'अधिकारों के प्रति जागरूक हो समाज, तभी मिलेगा हक', कार्यकर्ता सम्मेलन में पल्लवी पटेल ने दिया बयान
अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने सुकरौली में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाज को शिक्षित होने ...और पढ़ें

HighLights
समाज को शिक्षित होना जरूरी, बिना शिक्षा विकास संभव नहीं।
पीडीए को उनके हिस्से की भागीदारी मिलनी चाहिए।
कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान।
संवाद सूत्र, सुकरौली। अपना दल कमेरावादी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी की नेता एवं विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि समाज को शिक्षित होना जरूरी है। बिना शिक्षा के किसी भी समाज और देश का विकास संभव नहीं है। महिला सशक्तीकरण के लिए सभी को शिक्षित और जागरूक होना होगा।
पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को उसके हिस्से की भागीदारी मिलनी चाहिए। सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के लिए सभी वर्गों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। सुकरौली में शनिवार को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने का आह्वान भी किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाना है। कार्यकर्ताओं को आपसी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए। राष्ट्रीय सचिव हीरालाल पटेल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान मिलना जरूरी है।
जिलाध्यक्ष लालबाबू सिंह पटेल ने कहा कि, कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ ही आमजन की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाना होगा। विजय चौधरी, प्रमोद सिंह, संजीव चौधरी, राममिलन यादव, हरिंद्र पटेल, छेदी पटेल, हीरालाल पटेल, राजकुमार पटेल आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
