विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में छुट्टी के दिन स्कूल बुलाकर महिला शिक्षक से की अश्लील बात और अभद्रता, प्रबंधक गिरफ्तार

Published: Fri, 02 Oct 2026 06:51 PM (IST)

कुशीनगर में छुट्टी के दिन एक महिला शिक्षक को स्कूल बुलाकर अश्लील बात करने और अभद्रता का मामला सामने आया है।

महिला शिक्षक से अश्लील बात संग जबरदस्ती करने वाला प्रबंधक गिरफ्तार।

महिला शिक्षक से अश्लील बात संग जबरदस्ती करने वाला प्रबंधक गिरफ्तार।

HighLights

  1. छुट्टी पर स्कूल बुलाकर महिला शिक्षक से अभद्रता।

  2. प्रबंधक ने महिला शिक्षक से की अश्लील बातचीत।

  3. वीडियो वायरल होने पर प्रबंधक दिनेश राय गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, पडरौना। अवकाश के दिन महिला शिक्षक को स्कूल बुलाकर अश्लील बात करने व जोर-जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। इससे जुड़ा वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ तो वहीं महिला शिक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर रवींद्रनगर धूस पुलिस ने आरोपित प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित लगभग दो मिनट के वीडियो में आफिस में प्रबंधक महिला शिक्षक से अश्लील बात करता दिख रहा है। इस पर महिला शिक्षक खुद को उनकी बेटी के समान होने की बात कहते तथा अवकाश के दिन स्कूल बुलाने का कारण पूछ रही है।

बातचीत के बीच में आरोपित महिला शिक्षक को छूने का भी प्रयास करता दिख रहा है। इस पर महिला शिक्षक कड़ी आपत्ति जताते हुए अपशब्द कह रही हैं। मेज पर गुलाब का एक फूल भी रखा दिख रहा। वीडियो दोपहर में तेजी से प्रसारित हुआ।

प्रकरण संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। इस बीच थाने पहुंच महिला शिक्षक ने वीडियो के आधार पर अपनी बात कहते हुए नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने द रेंबो स्कूल के प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

थोड़े ही समय में आरोपित को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित प्रबंधक दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सोनभद्र में लेखपाल समेत तीन पर गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज