कुशीनगर में बिल्लियों के 'आतंक' से दहशत, अगस्त की तुलना में सितंबर में दोगुने हुए काटने के मामले
फाजिलनगर क्षेत्र में बिल्लियों के काटने की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हुई है, सितंबर में 170 मामले दर्ज किए गए ...और पढ़ें
-1790997986706_m.webp)
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
फाजिलनगर में बिल्ली काटने के मामले अगस्त से दोगुने हुए।
सितंबर में 170 बिल्ली काटने के मामले अस्पताल पहुंचे।
भोजन की कमी से बिल्लियों का व्यवहार आक्रामक हो रहा।
संवाद सूत्र, फाजिलनगर, (कुशीनगर)। बिल्लियों के काटने की घटनाएं फाजिलनगर क्षेत्र में थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अगस्त की तुलना में सितंबर में बिल्ली के काटने के मामले दो गुने से भी अधिक हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पर कुत्ता, बिल्ली, बंदर व सर्प दंश के कुल 621 मामले पहुंचे। इनमें सबसे अधिक 430 मामले कुत्तों के काटने के रहे। वहीं 170 को बिल्लियों ने काटा जबकि 19 बंदर के और दो लोग सर्प दंश के शिकार होकर अस्पताल पहुंचे।
बीते अगस्त में बिल्ली के काटने के 84 मामले सामने आए थे, जबकि सितंबर में यह संख्या बढ़कर 170 हो गई है। चिकित्सकों के अनुसार बिल्लियों के काटने की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय हैं। उनका मानना है कि भोजन की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से घरों के आसपास घूमने वाली बिल्लियों के व्यवहार में आक्रामकता आ रही है।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में छुट्टी के दिन स्कूल बुलाकर महिला शिक्षक से की अश्लील बात और अभद्रता, प्रबंधक गिरफ्तार
चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि घरों में चूहों के प्रवेश के रास्तों को बंद रखने के साथ खाने पीने की वस्तुओं को सुरक्षित स्थान अथवा बंद अलमारी में रखें, ताकि बिल्लियां भोजन की तलाश में घरों में प्रवेश न कर सकें।
