विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: जिस युवती ने दर्ज कराया केस, उसी से शादी की जिद पर टावर चढ़ा युवक

Published: Sun, 22 Nov 2026 02:56 PM (IST)

कुशीनगर में यौन शोषण के आरोप में जेल से छूटा युवक आरोप लगाने वाली युवती से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस और अधिकारियों के समझाने पर दो घंटे बाद वह नीचे उतरा, जिसके बाद पुलिस ने उसे शांति भंग में चालान कर दिया।

नेबुआ नौरंगिया थाना के पास टावर पर चढ़ा युवक। जागरण

नेबुआ नौरंगिया थाना के पास टावर पर चढ़ा युवक। जागरण

HighLights

  1. युवक यौन शोषण के आरोप में जेल से जमानत पर छूटा।

  2. आरोप लगाने वाली युवती से शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा।

  3. पुलिस के समझाने पर दो घंटे बाद नीचे उतरा, शांति भंग का चालान।

संवाद सूत्र,नेबुआ नौरंगिया, (कुशीनगर)। यौन शोषण के आरोप में जेल गया युवक आरोप लगाने वाली युवती से शादी की मांग को लेकर शनिवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

पुलिस के समझाने-बुझाने पर दो घंटे बाद वह नीचे उतरा। पुलिस ने उसे शांति भंग में चालान कर दिया। थाना नेबुआ नौरंगिया परिसर से सौ मीटर की दूरी पर हुए इस वाकये को लेकर घंटे भर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। युवक-युवती सजातीय बताए जा रहे हैं।

नेबुआ नौरंगिया के 24 वर्षीय नीतीश चौरसिया सुबह दस बजे थाना परिसर से सटे व बंद पड़े मोबाइल टावर पर चढ़ने लगा। अगल बगल खेत में काम कर रहे लोग यह देख हैरान रह गए। कुछ ही देर में यह खबर इलाके में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस आ गई।

प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे युवक को समझाने-बुझाने में जुट गए। पर युवक जिद पर अड़ा रहा। इस बीच तहसीलदार पडरौना अभिषेक मिश्र भी आ गए। लगभग दो घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद युवक माना और नीचे उतरा। पुलिसकर्मी उसे थाने ले गए। उसके स्वजन को बुलाया गया। बताया जा रहा कि नीतीश का बगल के गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में महिला और दो बच्चों को ले जाने के विवाद में पुलिस बूथ पर हंगामा, दरोगा की वर्दी फाड़ी

बीते 14 सितंबर को युवती ने उसके विरुद्ध शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक सप्ताह पूर्व जमानत पर वह घर आया। फिर युवती से संपर्क कर उसने शादी की इच्छा जताई।

चर्चा है कि युवती के स्वजन इसका विरोध कर रहे। पुलिस ने उसके विरुद्ध शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-शामली ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे: बरेली के 68 गांवों की जमीन का सर्वे तेज, जल्द शुरू होगा अधिग्रहण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।