Kushinagar International Airport: कल से बदल जाएगा कुशीनगर से दिल्ली की फ्लाइट का शेड्यूल, पढ़ें- पूरी जानकारी
कुशीनगर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइस जेट कंपनी ने शेड्यूल बदल दिया ...और पढ़ें

कसया (कुशीनगर), जागरण संवाददाता। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान सेवा प्रदान कर रही स्पाइस जेट कंपनी ने दो सितंबर से फ्लाइट का समय बदल दिया है। बदले शेड्यूल के अनुसार कुशीनगर से उड़ान संख्या एसजी 2988 सुबह के 8.35 बजे टेक आफ कर 10.10 पर दिल्ली पहुंचेगी। पहले यह उड़ान शाम 5.35 बजे होती थी। वहीं दिल्ली से उड़ान संख्या एसजी 2987 सुबह 6.25 बजे टेक आफ कर 8.15 पर कुशीनगर पहुंचेगी। पहले यह उड़ान दिल्ली से 3.55 बजे शाम को चलकर 5.15 बजे आती थी। सेवा सप्ताह में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को बंद रही।
खाड़ी देशों को जाने वाले यात्रियों ने जताई खुशी
स्पाइस जेट के स्टेशन इंचार्ज कपिल खरे के अनुसार गोरखपुर से दिल्ली की सभी उड़ानें 11 बजे सुबह के बाद की हैं। बदले शेड्यूल से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिये खाड़ी देशों को जाने वाले यात्रियों ने खुशी जताई है। विदेश जाने वाले यात्रियों को खाड़ी देश जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिक समय तक इंतजार नहीं करना होगा। उनके लिए विदेश के लिए अनेक उड़ानों का विकल्प रहेगा।
इन्हें भी मिलेगी सहूलियत
व्यवसायिक, न्यायिक व आधिकारिक कार्यों के लिए बैठक में दिल्ली जाने वालों के लिए भी बदली टाइमिंग से सहूलियत मिलेगी। पूर्वी यूपी व पश्चिम बिहार के जिलों के काफी संख्या में यात्री खाड़ी देशों में रोजगार के सिलसिले में रहते हैं। यात्री दिल्ली तक आने जाने के लिए एसजी-2988 सेवा का उपयोग करते हैं। एयरपोर्ट निदेशक राजेंद्र प्रसाद लंका ने शेड्यूल बदलने की पुष्टि की और कहा कि यात्रियों के लिए यह काफी फायदेमंद है।
क्या कहते हैं एजेंट
कसया टूर ट्रवेल्स एजेंट अजीमुद्दीन ने बताया कि खाड़ी देशों की फ्लाइट के लिए नौ घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ता था। यात्रियों पर अनावश्यक बोझ पड़ता था। नई टाइमिंग सभी को राहत देने वाली है, क्योंकि इसमें पूरे दिन का सदुपयोग हो जा रहा है। वापसी के दिन का भी सदुपयोग हो रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।