विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आम-अमरूद से लेकर सागौन तक, 45 लाख पौधों से हरा-भरा होगा जिला कुशीनगर

Published: Tue, 24 Nov 2026 08:45 PM (IST)

कुशीनगर जिले को वर्ष 2027 तक 45 लाख से अधिक पौधों से हरा-भरा करने की तैयारी शुरू हो गई है।   

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कुशीनगर में 2027 के लिए 45 लाख पौधे उगाने का लक्ष्य।

  2. वन विभाग नर्सरियों में थैलियां तैयार करने में जुटा है।

  3. फलदार और सागौन के पौधे बराबर संख्या में उगाए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। अगले वर्ष रोपे जाने वाले पौधों को लेकर वन विभाग की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। पौध उगाने के लिए विभाग इन दिनों थैलियां तैयार करने में जुटा है। जिले में इस बार 45 लाख से अधिक थैलियां तैयार किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। थैलियों के तैयार होते ही विभाग द्वारा बीज रोपित का कार्य शुरू हो जाएगा। इस बार फलदार व सागौन के पौधों की संख्या समान होगी अर्थात दोनों ही बराबर-बराबर उगाए जाएंगे।

शासन द्वारा वर्ष 2027 में जिले के लिए 45 लाख 26 हजार पौधे उगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए वन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। नवंबर की शुरूआत से ही नर्सरियों में काम जोर-शोर से चल रहा है।

सुबह से शाम तक माली थैली भरान में जुटे हैं। विभाग के अनुसार इस बार लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत पौधे फलदार (आम, अमरूद, जामुन, शरीफा व आंवला) तथा 50 प्रतिशत पौधे सागौन के उगाए जाएंगे।

इसके अलावा, जंगली पौधे (कंजी, अर्जुन, शीशम व गुलेट) भी उगाए जाएंगे। जंगली पौधों को विभाग द्वारा नहर किनारे तथा जंगल क्षेत्रों में रोपित किया जाता है। इसी तरह पांच हजार पौधे कलम के द्वारा भी तैयार किए जाएंगे। कलम विधि से पौधे तैयार करने का कार्य भी शुरू हो गया है।

जिले में कुल 25 नर्सरियां

कुशीनगर में कुल 25 नर्सरियां हैं। सभी नर्सरियों में थैली भरान का कार्य चल रहा है। विभाग का प्रयास है कि दिसंबर तक थैली भरान का कार्य पूरा कर लिया जाए।

नौ-छह इंच की तैयार की जा रहीं थैलियां

वन विभाग निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 16 लाख 26 हजार 600 थैलियां कर चुका है। शेष थैलियां तैयार की जा रहीं हैं। नौ गुणे छह इंच की इन थैलियों में गोबर की खाद, बालू व मिट्टी का प्रयोग होता है।

अगले वर्ष के लिए 45 लाख से अधिक पौधे उगाए जाने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के सापेक्ष थैलियां तैयार की जा रहीं हैं। निर्धारित समय में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य के अलावा जंगली पौधे भी उगाए जाएंगे।

-वरुण सिंह, डीएफओ, कुशीनगर

यह भी पढ़ें- कानपुर के महाराजपुर में तेंदुए ने मचाई दहशत, 10 लोगों पर हमला कर किया घायल, सहमे ग्रामीण

यह भी पढ़ें- जौनपुर में वन विभाग को मिली 20 हेक्टेयर भूमि, 32 हजार पौधों से विकसित होगी नई फॉरेस्ट एरिया

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।