विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर के महाराजपुर में जंगली जानवर ने मचाई दहशत, 6 लोगों पर हमला कर किया घायल, सहमे ग्रामीण

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:51 PM (IST)

कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र में एक जंगली जानवर के हमले से दहशत फैल गई, जिसमें छह ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस और वन विभाग की टीम जानवर की तलाश में सर्च अभियान चला रही है, और लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. महाराजपुर में जंगली जानवर के हमले से छह लोग घायल।

  2. अनजान जानवर ने खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला किया।

  3. पुलिस और वन विभाग जानवर की तलाश में सर्च अभियान चला रहे।

संवाद सहयोगी, महाराजपुर(कानपुर)। कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र में जंगली जानवर के हमले से दहशत फैल गई। ग्रामीणों को गंगा कटरी से जुड़े इलाके में एक जंगली जानवर दिखाई दिया। जब खेत में जानवर को घेरने की कोशिश की तो वह अचानक उन पर हमला कर भाग निकला। हमले में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

महाराजपुर के करनखेड़ा गांव में मंगलवार को खेतों में मौजूद लोगों को एक जंगली जानवर दिखा। तेंदुआ तो कोई लकड़बग्घा बता रहा है। लोगों ने खेत में जानवर को घेरा तो वो लोगों के ऊपर हमला करते हुए फरार हो गया।

आधा दर्जन लोग जानवर के हमले से घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम जानवर की तलाश में सर्च अभियान चला रही है। लोगों को सावधान व सतर्क रहने के लिए कहा गया गया है।

महाराजपुर में ड्योढ़ीघाट के नजदीक गंगा कटरी से जुड़े गांव करनखेड़ा में मंगलवार दोपहर खेतों में काम करने वाले लोगों को एक जंगली जानवर दिखा। किसी ने तेंदुआ तो कुछ लोगों ने लकड़बग्घा होने का शोर मचाया। गेंदा के खेत में जानवर के छुपे होने की जानकारी पर लोगों ने चारो तरफ से लाठी - डंडे व भाले लेकर घेर लिया।

भागने के दौरान जानवर लोगों पर हमलावर हो गया और जो सामने आया उसको घायल करता गया। इस दौरान लोगों के बीच खेत में भगदड़ मच गई। सबसे पहले जानवर ने करनखेड़ा के रामकेश को घायल किया। इसके बाद खेत में काम
कर रहे मदारपुर के मोहित को घायल किया।

घायलों में हरिराम, साहिल , बुद्धि, रवि और रमेश भी हैं। ग्रामीणों की सूचना पर महाराजपुर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की निशानदेही पर खेतों में जानवर की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन जानवर कहीं अभी तक दिखा नहीं।

एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम खेतों में मौजूद है। जानवर के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। कुछ लोग लकड़बग्घा तो कुछ सियार जैसा दिखाई देने की बात कह रहे हैं। हालांकि अधिकतर लोग तेंदुआ जैसा होने की भी बात कर रहे हैं। ग्रामीणों को सावधानी बरतने के लिए सचेत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- कानपुर देहात पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा- सपा आ गई तो बिजली, राशन व पानी सब बंद हो जाएगा

यह भी पढ़ें- कानपुर में मेफेड्रोन तस्कर गिरोह के तीन और साथी गिरफ्तार, सरगना का अंडरवर्ड डान दाउद से कनेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।