कुशीनगर में 25 करोड़ से बनेगा गोला घाट पर बांसी नदी का सेतु, इस परियोजना से बदलेगी तस्वीर
कुशीनगर के गोला घाट में बांसी नदी पर ₹25 करोड़ की लागत से बनने वाले बहुप्रतीक्षित सेतु का भूमिपूजन हुआ। विधायक डॉ. असीम कुमार राय और सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने आधारशिला रखी, जिससे क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास की उम्मीद है।

विधायक डा. असीम कुमार राय ने देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के साथ किया पूजन। जागरण
HighLights
गोला घाट में बांसी नदी पर सेतु का भूमिपूजन हुआ।
₹25 करोड़ की लागत से बनेगा यह बहुप्रतीक्षित सेतु।
विधायक डॉ. असीम राय ने रखी निर्माण की आधारशिला।
जागरण संवाददाता, सेवरही, (कुशीनगर)। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के गोला घाट में बांसी नदी पर 25 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित सेतु, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्यों का शनिवार को भूमिपूजन हुआ। विधायक डा. असीम कुमार राय ने देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। परियोजना में भूमि अधिग्रहण सहित अन्य आवश्यक कार्य भी शामिल हैं। सेतु निर्माण क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग से जुड़ा है।
विधायक डा. असीम कुमार ने कहा कि गोला घाट में बांसी नदी पर सेतु निर्माण क्षेत्र की जनअपेक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना है। सेतु के साथ पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य पूरे होने से आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे कृषि, व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने परियोजना को स्वीकृति और गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र में सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और प्रत्येक गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर कटा पंजा, 40 मिनट तक ट्रैक किनारे तड़पता रहा मजदूर; जीआरपी ने पहुंचाया अस्पताल
भूमिपूजन कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सेवरही धनंजय तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रमेश ब्याहुत, प्रमोद सिंह, अजय चौबे, विनोद पासवान, श्यामू आर्य, राजकिशोर निरंकारी, प्रधान रमा निषाद, सरल शर्मा, गौरी शंकर राय, रामनरेश मिश्र, गेंदा निषाद, दरोगा जुल्मी, श्रीकांत सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।