कुशीनगर की ऐतिहासिक विरासत रूबरू हुए GIC के विद्यार्थी, बुद्ध के उपदेशों की दी गई जानकारी
पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया के छात्रों ने कुशीनगर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया।

कुशीनगर स्थित राजकीय बौद्ध संग्रहालय के भ्रमण को यादगार बनाते विद्यार्थी। फोटो जागरण
HighLights
GIC देवरिया के छात्रों ने कुशीनगर का शैक्षिक भ्रमण किया।
भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल और रामाभार स्तूप देखा।
बौद्ध संग्रहालय में ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी प्राप्त की।
जागरण संवाददाता, देवरिया। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कुशीनगर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना। एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के दौरान कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं ने भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल, रामाभार स्तूप, बौद्ध मंदिरों और राजकीय बौद्ध संग्रहालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें इन स्थलों के ऐतिहासिक महत्व और बौद्ध धर्म की विरासत से परिचित कराया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ और विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुशीनगर पहुंचने पर विद्यार्थियों ने भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल का अवलोकन किया। उन्हें बुद्ध के जीवन से जुड़े प्रसंगों, महापरिनिर्वाण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और उनके उपदेशों की जानकारी दी गई।
इसके बाद विद्यार्थियों ने रामाभार स्तूप और मंदिर परिसर में मौजूद पुरातात्विक अवशेषों को देखा। बौद्ध संग्रहालय में संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को करीब से जानने-समझने का अवसर मिलता है। ऐसे भ्रमण उनके ज्ञान और दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं।
इस दौरान उपप्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद, गोविंद सिंह, हरि कुमार मिश्र, राजेश मणि त्रिपाठी, उदयराज, अभिनव शर्मा, सत्येंद्र प्रजापति, सुनीता मिश्रा, विभा उपाध्याय, ललिता तिवारी, सीमा गुप्ता, ज्योति यादव, दिव्या जायसवाल, अनुप्रिया त्रिपाठी, कृति तिवारी और अर्चना त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।