विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन से गिरकर कटा पंजा, 40 मिनट तक ट्रैक किनारे तड़पता रहा मजदूर; जीआरपी ने पहुंचाया अस्पताल

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:44 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर में ट्रेन से गिरकर एक 35 वर्षीय मजदूर फागू चौहान का दायां पंजा कट गया। वह करीब 40 मिनट तक दर्द से तड़पता रहा, जिसके बाद जीआरपी ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

बेंगलुरु जाने के लिए निकला था कुशीनगर जिले का फागू चौहान। जागरण

बेंगलुरु जाने के लिए निकला था कुशीनगर जिले का फागू चौहान। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में ट्रेन से गिरकर मजदूर का पंजा कटा।

  2. हादसे के बाद 40 मिनट तक ट्रैक पर तड़पता रहा।

  3. जीआरपी ने घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बेंगलुरु जाने के लिए घर से निकला 35 वर्षीय मजदूर शुक्रवार की शाम गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास ट्रेन से गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दाएं पैर का पंजा कट गया। हादसे के बाद करीब 40 मिनट तक वह ट्रैक किनारे दर्द से तड़पता रहा। जानकारी होने पर पहुंची जीआरपी जिला अस्पताल ले गई।

घायल की पहचान कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के साखोपार निवासी फागू चौहान के रूप में हुई है। फागू ने बताया कि वह दीपावली पर घर आया था। शुक्रवार शाम करीब 5:35 बजे बेंगलुरु जाने के लिए गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुआ।

सीट न मिलने कारण वह गेट के पास बैठ गया। गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन पहुंची तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गया। पहियों से उसके दाएं पैर का पंजा कट गया। उसका बैग भी ट्रेन में ही छूट गया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तिवारीपुर पुलिस को सूचना दी। तिवारीपुर थाने के साथ जीआरपी की टीम भी मौके पर पहुंची। फागू ने बताया कि वह बेंगलुरू में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। शाम को बेंगलुरु की ट्रेन न मिलने पर कुशीनगर एक्सप्रेस में सवार हो गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में पुलिया से नाले में गिरा मजदूर, 12 घंटे की रातभर तलाश के बाद सुबह मिला शव

मुंबई पहुंचने के बाद वहां से बेंगलुरु जाने के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ता। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सख्त, EVM जागरूकता और पेड न्यूज पर पैनी नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।