कुशीनगर में पिता की डांट से नाराज बेटियों ने मां को ही घर में किया कैद, फिर हो गईं फरार
कुशीनगर में पिता द्वारा मोबाइल पर बात करने से डांटने पर दो नाबालिग पुत्रियां अपनी मां को कमरे में बंद ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।
HighLights
पिता की डांट पर मोबाइल बात करने से मना किया।
दो नाबालिग पुत्रियां मां को कमरे में बंद कर भागीं।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की कुशीनगर में।
संवादसूत्र,पटहेरवा। मोबाइल बात करने से मना करते हुए पिता ने डांटा तो दो पुत्रियां रात को अपनी मां को कमरे में बंद कर फरार हो गईं। नाबालिगों द्वारा इस घटना को दिए गए अंजाम के दो दिन बाद गुरुवार को मां ने तहरीर सौंपी तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है। मामला पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
पीड़िता नूर बेगी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि, उनकी दोनों पुत्रियां जिनकी उम्र 15 व 14 वर्ष है, बीते चार नवंबर की शाम मोबाइल से किसी से बात कर रही थीं।
मेरे पति द्वारा मना करते हुए डांट लगाई तो उस समय दोनों ने मोबाइल से बात करना बंद कर दिया। रात को दोनों मेरे साथ सो रही थीं, सुबह नींद खुली तो कमरे के दरवाजे पर बाहर ताला लगा मिला और दोनों गायब मिलीं।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर के हनुमानगंज थाना परिसर में करंट से सिपाही की मौत, परिवार में कोहराम
काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि, स्वजन का कहना है कि ताला बंद कर बेटियों कहीं चली गई हैं, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली से बिहार जा रही बस कुशीनगर में दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत और 12 घायल