विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-म्यांमार-थाईलैंड हाईवे से बढ़ेगा पर्यटन व्यवसाय

By JagranEdited By:
Published: Sat, 09 Nov 2019 11:16 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:21 AM (IST)

भारत-म्यांमार-थाईलैंड ट्राइलैटरल इंटरनेशनल हाइवे का निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद इन तीनों देशों के मध्य पर्यटन व्यवसाय व अन्य ...और पढ़ें

भारत-म्यांमार-थाईलैंड हाईवे से बढ़ेगा पर्यटन व्यवसाय
भारत-म्यांमार-थाईलैंड हाईवे से बढ़ेगा पर्यटन व्यवसाय

कुशीनगर : भारत-म्यांमार-थाईलैंड ट्राइलैटरल इंटरनेशनल हाइवे का निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद इन तीनों देशों के मध्य पर्यटन व्यवसाय व अन्य व्यापार में काफी वृद्धि होगी। तीनों देश मिलकर 1400 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बना रहे हैं। भारत म्यांमार में 69 पुलों का निर्माण कर रहा है। प्रोजेक्ट पूरा होने पर दक्षिण एशियाई देश थाईलैंड भारत से सड़क से जुड़ जाएगा।

यह जानकारी म्यांमार के राजदूत ऊ मोचो औंग ने शनिवार को म्यांमार बुद्ध मंदिर परिसर में बातचीत के दौरान दी। राजदूत यहां रविवार से आयोजित चौथे अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक चांटिग समारोह (बुद्ध के उपदेशों का पाठ) का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करने आए हुए हैं। कहा कि हाइवे पूर्ण हो जाने से तीनों देशों के कारोबार, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन में बढ़ोत्तरी होगी। यह मार्ग भारत के पूर्वी क्षेत्र के मोरेह से म्यांमार के तामू शहर को जोड़ेगा। आगे थाईलैंड के में ई सोत जनपद के ताक तक जाएगा। राजदूत ने बताया कि इस राजमार्ग को कबोडिया-लाओस तक बढ़ाया जा सकता है। निर्माण पूर्ण होने के बाद यह तीनों देशों के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। निर्माण का लक्ष्य दिसंबर 2019 तक था,लेकिन कुछ समय लगने की संभावना है।