Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में असम का बिहू नृत्य होगा लोकरंग का आकर्षण

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 09 Apr 2021 12:24 AM (IST)

    कुशीनगर के जनूबीपट्टी गांव में शनिवार से आयोजित हो रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे दक्षिण अफ्रीका के केम चंदलाल राजस्थान व बुंदेलखंड के लोकगीत व नृत्य की रहेगी धूम।

    Hero Image
    कुशीनगर में असम का बिहू नृत्य होगा लोकरंग का आकर्षण

    कुशीनगर : फाजिलनगर ब्लाक के जोगिया जनूबीपट्टी में शनिवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय लोकरंग कार्यक्रम में असम का बिहू नृत्य आकर्षण का केंद्र होगा। लोकरंग सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम भोजपुरी के प्रसिद्ध गीतकार भोलानाथ गहमरी और गायक मोहम्मद खलील को समर्पित होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह बातें समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद कुशवाहा ने कही। वह समिति के सदस्य मनोज सिंह व इसरायल के साथ गुरुवार को नगर स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। कहा कि आयोजन का यह 14वां वर्ष है, पिछले साल कोरोना संक्रमण की वजह से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। इस बार प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए आयोजन किया जाएगा। दर्शकों को समिति की ओर से मास्क व सैनिटाइजर मुहैया कराया जाएगा। बैठने में शारीरिक दूरी के नियम का पालन होगा।

    उन्होंने कहा कि हर साल मारीशस, गयाना, सूरीनाम और नीदरलैंड के गिरमिटिया भोजपुरी गायकों की टीम यहां आती रही है। 10 अप्रैल को साढ़े आठ बजे लोकरंग-2021 पत्रिका का लोकार्पण के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होगी। रात नौ बजे गांव की महिलाएं पीड़िया गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज करेंगी। उसके बाद जीरादेई बिहार की परिवर्तन रंग मंडली, दक्षिण अफ्रीका के केम चंदलाल लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। असम का बिहू नृत्य, बुंदेलखंड का राई नृत्य, चंदौली की बिरहा टीम, राजस्थानी लोकगीत व नृत्य समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। 11 अप्रैल को दोपहर में लोक का संकट और लोक साहित्य विषय पर विचार गोष्ठी होगी। रात में बिहार के कलाकारों की प्रस्तुति व फरुआही नृत्य होंगे, कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की प्रमुख भागीदारी होगी।